RPF के दो जवानों की हत्या मामले में चार शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजीपुर। एक सप्ताह पहले पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर शव गहमर क्षेत्र के बकैनिया में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर जवानों के पर्स व मोबाइल बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित ने उप निरीक्षक सुरेश मौर्य को धक्का देकर उनके सरकारी पिस्टल छीन कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

19-20 अगस्त की रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान दिलदारनगर थाना के देवैथा निवासी मो. जावेद और बिहार के आरा भोजपुर जनपद के करारी थाना के करका निवासी प्रमोद कुमार बाड़मेर-गोवाहाटी एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे। ट्रेन में सवार होने के चंद घंटे बाद ही उनकी नृशंस तरीके से हत्या कर शवों को दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर बकैनिया गांव के समीप आठ सौ मीटर के फासले पर अप व डाउन लाइन में फेंक दिया गया। एक का शव पूरी तरह से नग्न था। पैर में सिर्फ मोजा था। दोनों के सिर, पीठ, कोहनी पर चोट के निशान थे।

ब‍िहार से हुई मुख्‍य शराब तस्‍कर प्रेमचंद सह‍ित चार की ग‍िरफ्तारी…

हत्याकांड की जांच में जनपद पुलिस के अलावा जीआरपी पीडीडीयू लगी थी। काफी हाथ पैर मारने के बाद पुलिस ने सफलता न मिलते देख नोएडा की एसटीएफ की मदद ली। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने घटना में संलिप्त बिहार के अलग-अलग स्थानों से मुख्य शराब तस्कर प्रेमचंद सहित चार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन चेनपुलिंग कर तस्करों ने एसी कोच के बी-3 में शराब चढ़ाई।

तस्‍करों ने दोनों जवानों की कर दी थी हत्‍या…

इसको लेकर आरपीएफ जवान जावेद ने विरोध किया। इसके बाद तस्करों ने दोनों जवानों की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक किनारे बैकनिया में फेंक दिया। सोमवार की रात पुलिस प्रेमचंद्र को दोनों जवानों के मोबाइल व अन्य सामानों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर ले गई। आरोप है कि शराब तस्कर प्रेमचंद्र उप निरीक्षक सुरेश मौर्य की पिस्टल लेकर फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसका भदौरा सीएचसी पर उपचार कराया गया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम व पता…

1.प्रेमचंद पुत्र वीरेंद्र वर्मा निवासी भगवतीपुर वजीतपुर बिहार

2.विनय कुमार पुत्र राजू प्रसाद निवासी वार्ड नंबर1 खगौल रोड नियर बिस्कुट फैक्ट्री विकास कालोनी फुलवारी शरीफ पटना बिहार

3.पंकज कुमार पुत्र सालिक राम गिरि निवासी म.न..88/बी निउरा कालोनी बीनापुर खमखगौल दानापुर बिहार, पुर

4.विलेन्द्र कुमार पुत्र स्व, महेंद्र चौधरी निवासी उसरी बाजार शाह पटना बिहार

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000