अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ रेप, एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान गिरफ्तार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में गांव में बीते दिनों नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। हर तरफ से इंसाफ की मांग उठ रही है,लेकिन चौतरफा विरोध के बावजूद भी बेटियों के साथ हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही।अयोध्या से एक बार फिर दिल दहला देने घटना सामने आई है। यहां चार वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।इसको लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

सोमवार को जब पूरा देश श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रहा था। इस बीच जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सलमान ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। कुम्हिया गांव के 35 वर्षीय सलमान ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद सलमान मौके से फरार हो गया।

सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं

जानकारी के अनुसार बीकापुर क्षेत्र का रहने वाला सलमान का निकाह 4 साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में रुबीना के साथ हुआ था।रुबीना का कोई भाई नहीं है। लिहाजा मायके की संपत्ति की मालिक रबीना है। इसलिए सलमान पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा। सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं है। उसके चार भाई और हैं। सलमान के गलत व्यवहार के कारण उसके और उसके भाइयों के बीच में अक्सर तकरार और मारपीट जैसी नौबत आ जाती थी। निकाह के 6 महीने बाद से ही सलमान रुबीना के साथ अपने ससुराल कुम्हिया गांव में ही रहने लगा।

चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

सलमान की एक साल 3 महीने की बेटी भी है। इसके साथ मासूम बच्ची खेलती थी। कल सलमान बेटी अपनी मां रुबीना के साथ अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चली गई। शाम को लगभग 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची सलमान के घर के बाहर खेल रही थी। सलमान मौका देखकर उसे कमरे मैं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर तीन से चार घंटे तक जब घर वालों को भी बच्ची नहीं दिखाई तो वह खोजबीन करने लगे। सलमान की पत्नी रुबीना अपनी बेटी को लेकर बाहर गई थी, इसलिए उसके घर पर परिवार वालों ने जाना उचित नहीं समझा।

वारदात के बाद फरार हो गया था सलमान

तभी किसी ने मासूम को ढूंढते हुए सलमान के दरवाजे पर दस्तक दी। मासूम को बेहद आपत्तिजनक हालत में देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर सलमान दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया। महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।

पुलिस और आरोपी में हुई मुठभेड़

वारदात के बाद से ही सलमान को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की कई टीमें को लगाया गया था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि सलमान महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास कहीं छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की तो सलमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लग गई और फिर कोई और रास्ता ना दिखाई देते हुए उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। गांव के लोगों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000