सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया... अपराधपंजाब शादी से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद को भी लगाई आग By Pratibha Rajdar Last updated Aug 31, 2024 153 लुधियाना जिले के खन्ना के समराला रोड पर एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को आग लगा दी। उसकी आंखों के सामने प्रेमिका जब तड़प रही थी तो प्रेमी ने खुद को भी आग लगा ली। गंभीर रूप से झूलसे प्रेमी प्रेमिका को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। दोनों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर 32 से स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना में युवक करीब 50 फ़ीसदी झुलसा और युवती करीब 40 फ़ीसदी झुलसी। बताई जा रही है। घर बुलाकर लगाई आग… जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया उसे जान से मारने की नीयत से बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकाल कर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने के कारण व बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था, कंबल के साथ उसने आग बुझाई उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एंबुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समाचार 153 Share