घर में पुलिस की छापेमारी से खफा वकील ने किया सुसाइड, महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई FIR

गोवा के मडगांव में एक वकील ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ वकील को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पीएसआई ने इस घटना से पहले वकील के घर पर छापेमारी की थी। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि वकील जयंत प्रभु ने गुरुवार को मडगांव शहर के पास दावोरलिम गांव में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। इससे कुछ घंटे पहले ही सब इंस्पेक्टर अनुष्का परब के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने उनके घर पर छापेमारी की थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस टीम जयंत प्रभु के बेटे प्रीतेश की तलाश कर रही थी, जिस पर मडगांव पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया था। उसी केस के सिलसिले में सब इंस्पेक्टर अनुष्का परब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वकील के घर पर छापेमारी की थी।

शुक्रवार को साउथ गोवा लॉयर्स एसोसिएशन ने पुलिस उपाधीक्षक संतोष देसाई के कार्यालय के सामने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पीएसआई अनुष्का परब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वकीलों का दावा था कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में परब का नाम लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे आशीष प्रभु ने पीएसआई परब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। डिप्टी एसपी देसाई ने कहा कि प्रभु के परिजनों द्वारा परब के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000