बरेली :फर्जी सिपाही बनकर 5 महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। फर्जी पुलिस बनकर रौब झाड़ने के मामले तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन पुलिस की वर्दी पहन महिला सिपाहियों को झांसे में लेने के बाद उनके रेप की घटनाओं के बारे में शायद ही आपने सुना हो। ऐसे एक मामले का खुलासा करते हुए बरेली कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने एक दो नहीं बल्कि खुद को पुलिस वाला बताकर उत्तर प्रदेश पुलिस की पांच महिला सिपाहियों से पहले तो नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध कायम किए।

बरेली की थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजन वर्मा निवासी ग्राम मिदनिया गढ़ी, थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर निवासी आरोपी राजन वर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था। इस पर आरोप है कि पुलिस वाला बनकर न सिर्फ पांच महिला आरक्षियों को अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपये भी ठगे। दरअसल सबसे पहले आरोपी ने लखीमपुर खीरी की ही एक महिला आरक्षी को अपने झांसे में लिया और उससे शादी कर ली। लेकिन जल्द ही राजन की हकीकत उस महिला आरक्षी के सामने खुल गई। उसे पता चला कि राजन वर्मा पुलिस में नहीं बल्कि केवल आठवीं पास है।

इसके बाद महिला आरक्षी ने आरोपी राजन से दूरी बनाना शुरू कर दी। इसके बाद राजन ने अपने इस खेल को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में फैलाना शुरू कर दिया। पुलिस की वेबसाइट के जरिए ऐसी महिला आरक्षियों से दोस्ती करनी शुरू कर दी जिनके नाम के आगे वर्मा लगा होता। लिहाजा जाति के आधार पर पांच महिला आरक्षियों को अपना शिकार बनाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी पांच महिला सिपाहियों के साथ रेप कर चुका है। मंगलवार को सेटेलाइट पर किसी से मिलने आया था जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। 1.70 करोड़ रुपए जुए में भी हार चुका है।

बरेली में तैनात महिला सिपाही को भी झांसे में लिया

आरोपी राजन वर्मा बरेली में तैनात एक महिला आरक्षी के संपर्क में आया तो खुद को एडीजी कानून व्यवस्था लखनऊ के यहां तैनात बताया। खुद को अविवाहित बताकर महिला आरक्षी को झांसे में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं 6.30 लाख का पर्सनल लोन लखनऊ में प्लॉट लेने के लिए कराया। इसके अलावा समय-समय पर पैसे भी लेता रहा।

ऐसे आया पुलिस की पकड़ में

दरअसल आरोपी ने बरेली में तैनात महिला आरक्षी के आधार व पैन कार्ड की फोटो कॉपी लखनऊ में प्लॉट दिलाने व खाता खुलवाने के नाम पर ले ली। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा से कार खरीदने के लिए फाइनेंसर से सांठ गांठ कर 23.50 लाख का लोन ले लिया गया। महिला आरक्षी को इस बात का पता चला तो उसने बरेली कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला आरक्षियों के पैसे से करता था ऐश

आरोपी को महंगी गाड़ियों और कपड़ों की लत लग गई थी। पुलिस के मुताबिक अलग-अलग जनपदों की जिन महिला आरक्षियों को इस आरोपी ने अपना शिकार बनाया उन सभी से जमकर रुपये ठगे। इन पैसों से वह महंगी गाड़ियां चलाने और फाइव स्टार होटलों में रुकने का शौक पूरा करता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000