पड़ोसी ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल उत्तरप्रदेशगाजियाबाद पड़ोसी ने किशोरी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, मौके से हुआ फरार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 3, 2024 377 गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश…. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। देर शाम 8 बजे के आसपास अपने घर के बाहर उनकी 17 वर्षीय छात्रा खड़ी थी। इसी बीच कॉलोनी निवासी पीयूष सिंघल वहां से जा रहा था। वह किशोरी को देखकर रुक गया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और शिकायत की। किशोरी और परिजनों से की मारपीट… शिकायत से नाराज होकर आरोपी व उसके परिजनों ने किशोरी के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीयूष सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अपराध 377 Share