आरओ- एआरओ पेपर लीक के मामले में STF को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले के मुख्य मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा के दो साथियों को एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार देर-शाम कीडगंज के घोष स्वीट के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए 12-12 लाख रुपये में डील की थी। इनके कब्जे से एक स्कार्पियों, दो मोबाइल और 3500 रुपये बरामद हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ प्रयागराज प्रभारी जेपी राय की टीम ने कीडगंज इलाके में छापामारी कर थाना उतरांव के जगतपुर कैथवल व हाल पता ओल्ड लश्कर लाइन बैरहना निवासी संजय सिंह कुशवाहा और नैनी के डांडी महेवा के रहने वाले कामेश्वर नाथ मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काले रंग की स्कार्पियों में सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैंग का संपर्क राजीव नयन है। इसी के सहयोग से गैंग में शामिल हुए थे।परीक्षा से पहले पेपर को प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले सुनील रघुवंशी ने निकाला था। इसके बाद अभियुक्त विशाल दुबे, सुभाष प्रकाश के माध्यम से अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा व अन्य अभियुक्तों तक पहुंचाया गया।

राजीव नयन मिश्रा व अन्य अभियुक्तों ने ज्यादा पैसा कमाने के लालच में प्रश्नपत्र को अपने गैंग के सदस्यों व एजेंंटों के साथ-साथ हम लोगो को भी पढ़वाया गया। गैंग के सदस्यों के साथ-साथ हम लोगों द्वारा भी प्रति अभ्यर्थी से 12-12 लाख रूपया तय किया गया था और एडवांस के रूप में रुपये भी लिए गये थे जिसके कारण प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोगों द्वारा यूपी पुलिस 2023 के अभ्यर्थियों को शिव महाशक्ति रिसोर्ट रीवा मध्य प्रदेश में पेपर पढ़वाने के लिए अभ्यर्थियों को अपने स्कार्पियों वाहन/बस से ले गए थे तथा रिसोर्ट मालिक के खाते में पांच लाख रुपये भी भेजे गए थे।

प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को आऊट कराकर नकल कराने वाले उपरोक्त अपराधियों का एक संगठित गैंग है, जिनके द्वारा उत्तर प्रदेष पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 का पेपर भी आउट कराया गया था। समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गैंग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत होने के बाद ही हम लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर लुक छिप कर रह रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000