रेल दुर्घटना की साजिश:कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को एलपीजी सिलेंडर से उड़ाने की साजिश,ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकराई ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया।प्रयागराज से कानपुर होते हुए भिवानी के लिए चलने वाली ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस (14117) को एलपीजी सिलेंडर से उड़ाने की साजिश का मामला सामने आया है। ये ट्रेन रविवार देर शाम ट्रैक पर रखे एक सिलेंडर से टकरा गई। इस दौरान तेज आवाज भी हुई। गनीमत रही कि ट्रेन में मौजूद यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

कानपुर में अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर रविवार देर शाम भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकरा गई।ट्रेन की स्पीड ज्यादा थी,जिससे ट्रेन को रोकते-रोकते ट्रेन सिलेंडर से जा टकराई। इससे तेज आवाज भी आई।शिवराजपुर के पास ड्राइवर ने मेमो दिया कि ट्रेन किसी लोहे की चीज से टकराई है। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई,लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला।

ट्रेन ड्राइवर की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा जांच करने पहुंचे। टीम ने जांच के बाद करीब 200 मीटर दूर सिलेंडर बरामद किया।जिस सिलेंडर से ट्रेन टकराई वह भरा हुआ मिला है। जांच में अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।आरपीएफ ने कहा साज़िश की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर जांच में जुटी आरपीएफ और यूपी पुलिस ने घटनास्थल से एक एलपीजी सिलिंडर,माचिस,पेट्रोल बम जैसी पेट्रोल से भरी बोतल,एक झोला और अन्य संवेदनशील वस्तुएं बरामद हुई हैं। रेलवे इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। घटना पर रेलवे ने एफआईआर दर्ज की है।

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे जाने घटना की जांच आईबी को भी सौंपी गई है।आरपीएफ ने देर रात जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। रेलवे ने इस घटना की जानकारी कानपुर एसपी, डीएम सहित यूपी के डीजीपी को भी दी है। कानपुर पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। मौके से मिले मिठाई के डिब्बे व माचिस को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।कानपुर पुलिस ने 2 हिस्ट्रीशीटर को भी हिरासत में लिया है।

बता दें कि अभी एक महीना भी नहीं हुआ कानपुर में एक ट्रेन हादसा हो चुका है।बीते माह 16 अगस्त को कानपुर-झांसी रूट पर रात करीब ढाई बजे साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए थे।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ था।इस मामले में रेलवे सूत्रों ने साजिश की आशंका जताई थी और मामले की जांच चल ही रही है।इसी बीच जिस तरह से रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर बरामद हुआ है उसने साजिश की आशंका को बल दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000