लखनऊ की दो महिलाओं ने गुलाबी रंग में रंगवा डाली महंगी SUV कारें, लिखा- मीशू की कार्दशियन,यूजर्स ने की ये अपील

लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सनसनी और सुर्खियों में शामिल होने के लिए लोग अपनी अजीब हरकतों से बाज नहीं आते। अधिक व्यूज,लाइक,शेयर और कमेंट बटोरने के लिए लीक से हटकर की गई मेहनत कई बार रंग भी लाती है। हम रंग पर मचे ऑनलाइन बवाल की बात ही कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेकअप आर्टिस्ट सारा खान और अपेक्षा गुरनानी अपनी महंगी एसयूवी के लिए रंग की बोल्ड पसंद से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।

महंगी एसयूवी के कलर मोडिफिकेशन की रील

सारा खान और अपेक्षा गुरनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है।इसमें दोनों की एसयूवी और स्कॉर्पियो-एन को गुलाबी रंग में दिखाया गया है।वायरल हो रही इस रील में दोनों ने अपना परिचय देते हुए दावा करती हैं कि जब लखनऊ की किसी सड़क से उनकी गाड़ी गुजरती हैं तो लोग दंग होकर साइड हट जाते हैं।इस शॉर्ट वीडियो में सारा खान और अपेक्षा गुरनानी अपनी-अपनी महंगी कारों को दिखाते हुए कहती हैं कि पुरुषों को इससे नफरत हो रही है, लेकिन उनका वैलिडेशन मांग ही कौन रहा है।

कैश ऑन डिलीवरी पर मीशो की कार्दशियन

पिंक कार के साथ पिंक ड्रेस में ही दिख रही मेकअप आर्टिस्ट सारा खान और अपेक्षा गुरनानी ने अपने इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा है कि बेझिझक कमेंट करें।कैश ऑन डिलीवरी पर मीशो की कार्दशियन।वीडियो में वॉइस ओवर के जरिए दोनों महिलाएं कह रही हैं कि गाड़ी की कलर पर नहीं उसके मॉडल को देखिए।गाड़ियों में लड़कियों के लिए कलर ऑप्शन होता नहीं इसलिए हम अपने ऑप्शन खुद बनाती हैं, क्योंकि हम यूपी की लड़कियां हैं।वीडियो में गाड़ियों के स्टंट से डरकर एक कुत्ते के भागने का सीन भी है।

महिलाओं से एसयूवी के साथ इंसाफ करने की अपील

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद इस वायरल रील को सात मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।वहीं तीन लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और हजारों लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं।वीडियो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि अब महिंद्रा जरूर उन दोनों पर मुकदमा करेगी।दूसरे यूजर ने कमेंट में फेमिनिज्म से जोड़ते हुए लिखा कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण शब्द का इस्तेमाल नहीं किया,तीसरे यूजर ने सड़क सुरक्षा से चिंतित होकर लिखा कि कृपया कोई यूपी पुलिस को टैग करे,चौथे यूजर ने महिलाओं से एसयूवी के साथ इंसाफ करने की अपील की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000