मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा,पिछले 7 दिनों में 8 लोगों की मौत,प्रदर्शनकारियों ने निकाला 3 किमी. लंबा मार्च

इंफाल। मणिुपर में हिंसा थम नहीं रही है।पिछले 7 दिनों में मणिपुर में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 15 से अधिक घायल हो चुके हैं। राजधानी इंफाल में हुए ड्रोन हमलों के विरोध में हजारों लोग कल रात सड़कों पर उतर आएं। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए राजभवन और सीएम आवास तक पहुंच गए। प्रर्दशनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई राउंड टियर गैस के गोले भी छोड़े गए।

3 किमी. से अधिक दूरी तक प्रदर्शनकारियों का मार्च

हजारों लोगों ने टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार्च किया और जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र की ओर बढ़ गए।राज्य और केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी ने सड़क पर अवरोधक लगा दिए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। घटनास्थल पुलिस मुख्यालय,राज्य सचिवालय और भाजपा कार्यालय के निकट है।

पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग

प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा हाल में किए गए ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में अधिकारियों की अक्षमता की निंदा की।ड्रोन हमलों को रोकने में कथित रूप से विफल रहने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए।

लोगों ने लगाया ये आरोप

लोगों का आरोप है कि सरकार ड्रोन हमलों को रोकने में विफल रही है।मणिपुर में काफी समय से हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से हिंसा में और बढ़ोतरी हुई है। बीती रात से मणिपुर के कई इलाकों से भारी गोलीबारी की खबरें आ रही है। वहीं मणिपुर के लोग राज्य में फिर से शांति बहाली की मांग कर रहे हैं।सीएम एन बीरेन सिंह ने एक मेमोरेंडम गवर्नर को सौंपा है, जिसमें कई मांगें रखी गई है।सूत्रों के मुताबिक यूनिफाइड कमांड की कमान राज्य सरकार को देने की मांग की है। हाल ही में हुई हिंसा ने एक बार फिर से सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

पिछले साल से जारी हैं जातीय संघर्ष की घटनाएं

बता दें कि मणिपुर में पिछले साल मई से जातीय समूहों के बीच हिंसक संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं।शांति बहाली की कोशिशों के बीच पिछले दिनों फिर से लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी थी,लेकिन फिर से हुई हिंसा ने राज्य में पुराने हालत पैदा कर दिए हैं। दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों ने राज्य की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने, सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का काम पूरा करने और सभी अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की भी मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000