रुपए से भरा बैग लौटाना युवक को पड़ा भारी: लूट के आरोप में युवक को ही उल्टा पहुंचा दिया जेल

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को रास्ते में रुपयों से भरा बैग मिला तो उसने ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के साथ जाकर इसे पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस ने उसे ही लूटपाट की एक घटना का आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। बाद में जब मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया तो युवक को रिहा किया गया। जमुनीपुर चरुहार निवासी गौरव उर्फ ​दीपू को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे शनिवार शाम को रिहा कर दिया गया।

गौरव को 20 अगस्त को पानी भरकर घर लौटते समय यह बैग मिला था, जिसके बाद उसने तुरंत गांव के प्रधान के प्रतिनिधि के साथ स्थानीय थाने में इसकी सूचना दी थी।  हालांकि, पुलिस ने उसपर लूट का आरोप लगाया, जिसके कारण 26 अगस्त को उसकी गिरफ्तारी हुई। ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों ने उसकी रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका तर्क था कि वह निर्दोष है।  लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार पाया कि वह लूट में शामिल नहीं था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सबूतों के अभाव में पुलिस ने गौरव को रिहा करने की पहल की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000