प्रधान की पिटाई से अधेड़ की मौत, परिजनों ने एसपी आवास के सामने रखा शव, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

हरदोई। घर में घुस कर फावड़े और लाठी-डंडे से किए गए हमले में घायल अधेड़ की मौत के बाद भी कासिमपुर पुलिस नहीं पिघली, उल्टे हमलावरों को बचाने के लिए अधेड़ के घर वालों पर दबाव बनाते हुए सौदेबाजी में जुट गई। उधर दबाव के डर से लखनऊ में पोस्टमार्टम कराने के बाद अधेड़ का शव उसके घर वाले गांव नहीं ले गए बल्कि एसपी बंगले के सामने ले जा कर रख दिया। इस बीच वहां तैनात पुलिस के जवान शव के साथ खींचतान करने लगे, जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे क्या हुआ।

बतातें चलें कि 1 सितम्बर को कासिमपुर थाने के महमूदपुर धतिगड़ा  निवासी रतिराम के ऊपर घर में घुस कर फावड़े और लाठी-डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया था। बुरी तरह से घायल हुए रतिराम को सीएचसी से मेडिकल कालेज और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी आठवें दिन मौत हो गई।

इधर कासिमपुर पुलिस पर शुरु से ही आरोप लगाए जा रहे थे कि वह हमलावरों को बचाते हुए रतिराम की पत्नी शर्मा देवी की तहरीर पर केस नहीं दर्ज कर रही है। उसकी मौत की खबर सुनते ही हमलावर दबाव बनाने के लिए पुलिस के साथ सांठगांठ करने लगे। इसका पता होने पर अधेड़ के घर वालों ने शव को सीधे गांव ले जाने का फैसला टाल दिया और रविवार की देर रात में शव एसपी बंगले के सामने रख दिया।

 इसका पता होते ही वहां तैनात पुलिस जवान सन्न में रह गए,पहले तो उन्होनें बातों से बात बनाने की कोशिश की,फिर बाद में शव को हटाने के लिए खींचतान करने लगे,जिसका वीडियो सामने आया है। उस वीडियो को देख कर समझा जा सकता है कि पुलिस जवान महिलाओं के साथ किस तरह से धक्का-मुक्की कर रहें है।

गैर इरादतन कैसे इरादतन में हुई तरमीम

कासिमपुर पुलिस ने काफी शोर होने और एसपी के एक्शन में आने पर रतिराम के हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी,जबकि अधेड़ के घर वालों का कहना था कि हमलावरों ने पूरे इरादे के साथ घर में घुस कर रतिराम के ऊपर हमला बोला गया था। घर वाले रतिराम का शव गांव ले गए,लेकिन तब तक अंतिम संस्कार न करने का फैसला किया,जब तक हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती। हो-हल्ला होता इससे पहले बैक फुट पर आई कासिमपुर पुलिस ने  बीएनएस की धारा 105 को बीएनएस की धारा 103 में तरमीम किया।

आखिर क्या है सारा मामला

आरोपी गुड्डी देवी महमूदपुर धतिगड़ा की प्रधान हैं और उसके पति निरंजन प्रधानी चलाते है। गांव वालों के जाबकार्ड निरंजन ने अपने पास रख रखें है,मनरेगा के तहत जिस जाबकार्ड धारक के खाते में पैसा जाता है, निरंजन उसके ऊपर दबाव बना कर उससे रुपयों ऐंठ लेता है।रतिराम भी जगह कार्ड धारक था,उसके खाते में रुपये आए हुए थे।

1 सितम्बर को पहले प्रधान गुड्डी देवी रतिराम के घर उससे रुपयें मांगने पहुंची, रतिराम का कहना था कि रुपये उसके खाते में आए है, उसे भी हिस्सा चाहिए,उसी बात पर गाली-गलौज हुई और फिर गुड्डी ने अफने पति निरंजन, पुत्रों के अलावा अपने लोगों के साथ रतिराम के ऊपर हमला बोल दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000