अपने ही ऑफिस में रिश्वत लेते पकडे गये अपर कलेक्टर साहब, सीएम ने किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश के मऊगंज में लोकायुक्त ने अपर कलेक्टर को ऑफिस में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने गुरुवार को यह कार्यवाई की। अपर कलेक्टर ने जमीन मामले में फरियादी के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए रुपयों  की डिमांड की थी। उन्होंने पहले कुछ रुपए ले लिए थे। बाद में बुलाकर कहा कि यह काम है। दरअसल मऊगंज कलेक्ट्रेट में पदस्थ अपर कलेक्टर अशोक कुमार अहोरी  ने रमा निवास तिवारी से जमीन मामले में आदेश पारित करने के लिए ₹20,000 रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹10,000 पहले ले लिए थे। तिवारी ने अनुरोध किया तो ₹5000 कम कर दिए। बाकी ₹5000 देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद पीड़ित में लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी।

लोकायुक्त की जांच में सही निकला मामला

निरीक्षक जियाउल हक ने बताया कि पीड़ित ने  10 सितंबर को शिकायत की थी। रीवा लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में ये  सही निकला। इसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते रंगे  हाथ पकड़ लिया। रमा  निवास तिवारी का राजस्व न्यायालय में पारिवारिक जमीन के बंटवारे का केस चल रहा था।

पीड़ित ने कहा हाई कोर्ट के आदेश को नहीं मान रहे थे अफसर

फरियादी रमा  निवास तिवारी ने बताया जमीन के एक मामले में हाईकोर्ट ने भी हमारे पक्ष में स्टे दिया है। हमने फाइल यहां पेश की अपर कलेक्टर साहब इसे नहीं मान रहे थे। पहले ₹10,000 मांगे फिर बुलाकर कहां की यह कम है। पैसे की डील डायरेक्ट अपर कलेक्टर से ही हुई थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें मुकदमा लड़ना नहीं आता है। तरीके से लड़ो जीतना चाहते हो तो कुछ पैसा की व्यवस्था करो। वे बोले 10000 दो। मैं वह दे दिए थे।

डॉक्टर मोहन यादव ने अपर कलेक्टर को किया निलंबित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के अपर कलेक्टर को निलंबित कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अपर कलेक्टर, जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है की जमीन नामांतरण, बंटवारा  आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरते ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000