करोड़ों का भूमि घोटाला, LDA के अफसरों और प्रापर्टी डीलरों ने नेटवर्क बनाकर बेच डाले बेशकीमती प्लॉट

लखनऊ त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों पर लगाम कसने के निर्देश दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारी और प्रॉपर्टी डीलर मिलकर जमीनों की जालसाजी का बड़ा घोटाला कर रहे हैं। ताजा मामला प्लॉटों के कागजातों में हेराफेरी करके बेचने का है।

कैसे चला जालसाजी का खेल…

एलडीए के प्रॉपर्टी सेक्शन के अधिकारी और प्रॉपर्टी डीलर मिलकर एक बड़ा नेक्सस चला रहे हैं। इनकी नजर उन प्लॉटों पर रहती है, जिनके मालिक या तो मर चुके हैं, गायब हैं, या अपनी जमीन देखने नहीं आते। ऐसे प्लॉटों के लिए ये लोग फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवा कर एक नकली व्यक्ति को असली नाम से पेश करते हैं और फिर प्लॉट को बेचकर भोले-भाले लोगों को फंसाते हैं। ज़ी मीडिया के पास ऐसे ही एक मामले के ओरिजिनल और फर्जी कागजात हैं, जिससे इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।

असली कैलाशी गायब नकली ने प्लॉट बेटा…

इटावा की रहने वाली कैलाशी देवी के नाम से भूखंड संख्या 5/149, विनीत खंड भाग 2, गोमती नगर योजना में एक भूखंड आवंटित था। कैलाशी देवी के गायब होने या उनकी स्थिति का पता न होने का फायदा उठाकर, जालसाजों ने फर्जी कागजात तैयार किए और एक नकली ‘कैलाशी देवी’ को खड़ा कर रजिस्ट्री करवा दी। इस धोखाधड़ी में प्रॉपर्टी डीलरों के साथ एलडीए के अधिकारियों की मिलीभगत भी हो सकती है. यह मामला सिर्फ एक उदाहरण है। इसी तरह की धोखाधड़ी अन्य कई मामलों में भी हो रही है।

गोमती नगर के विक्रांत खंड में भी जालसाजी…

ऐसा ही खेल गोमती नगर के विक्रांत खंड के कुछ प्लॉटों में भी हुआ। असली मालिक जब अपनी प्रॉपर्टी देखने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि किसी और ने वहां निर्माण करा लिया है और फर्जी कागजों के आधार पर रजिस्ट्री भी हो गई है। इसके बाद असली मालिक ने विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल ने इस मामले में कार्रवाई भी की थी, लेकिन इसके बावजूद जालसाजी का यह खेल अभी भी जारी है।

एलडीए वीसी ने लिया तुंरत एक्शन…

जब ज़ी मीडिया ने इस मामले की जानकारी एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार को दी, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। फर्जी रजिस्ट्रियों को रद्द कर जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और यदि इसमें एलडीए के अधिकारी भी संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

5 साल पुरानी इमारतों का होगा सेफ्टी ऑडिट…

लखनऊ विकास प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में शुक्रवार को इमारतों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। अब शहर के अंदर बनी पंद्रह मीटर या उससे ऊपर की सभी बिल्डिंग का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। लखनऊ में पिछले साल अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद एलडीए ने बहुमंजिला इमारतों के सेफ्टी ऑडिट को लेकर खाका तैयार किया था, लेकिन एक साल बाद भी इसको लेकर कोई काम नहीं हो पाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000