कासगंज के बाद अब आगरा में महिला अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, पति की हालत गंभीर

आगरा: आगरा में एक महिला अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. आरोप है कि, घर में घुसकर महिला अधिवक्ता और उसके पति की बेहरमी से पिटाई की गई. जिसमें इलाज के दौरान महिला अधिवक्ता की मौत हो गई. उसके पति की हालत गंभीर है. पुलिस ने एक आरोपी को ​गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपी फरार हैं. महिला अधिवक्ता की हत्या से शहर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है. बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की है.

बताया जा रहा है कि, जिले के जगदीशपुरा थाना के अमरपुरा में दो भाईयों के बीच सबमर्सिबल पंप सही कराने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि, बड़े भाई अजय राजपूत अपने परिवार के सदस्यों के साथ छोटे भाई मनोज और उसकी अधिवक्ता पत्नी शालिनी राजपूत पर डंडे और सरिया से हमला कर दिया. मारपीट में शालिनी राजपूत के सिर पर गहरी चोट लगी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दाैरान शालिनी ने दम तोड़ दिया. जबकि, मनोज राजपूत की हालत गंभीर है. उसका उपचार चल रहा है.

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि, मृतक वकील शालिनी राजपूत के भाई शिवशंकर की तहरीर पर जेठ अजय, जेठानी सपना, दीपक, पूजा, पुष्पा देवी, राजकुमारी, आकाश सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी परिवार समेत फरार हैं. उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी चचेरी सास राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

वहीं मनोज राजपूत ने पुलिस को बताया कि, शालिनी से मेरी शादी 10 साल पहले हुई थी. हमारे दो बेटे गणेश और लड्डू हैं. मैं चांदी की पायल का कारोबारी करता हूं. शालिनी अधिवक्ता थी. जो दीवानी में बैठती थी. मनोज ने बताया कि, मैं और बड़े भाई अजय अलग-अलग घर में रहते हैं. मनोज के घर के बाहर सबमर्सिबल पंप है. जो पंप खराब हो गया था. बुधवार दोपहर मैं पंप सही कहा रहा था. जिसका चैंबर भी बनाया जाना था. पंप को सही कराने के दाैरान ही भाई अजय, भाभी सपना, दीपक, पूजा, पुष्पा देवी, राजकुमारी, आकाश सहित अन्य ने एक साथ मिलकर लाठी-डंडे और सरिया से मुझे और मेरी पत्नी शालिनी पर हमला बोला था.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000