फैक्ट्री शुरू होने से पहले कंपनी के डायरेक्टर समेत 2 की करंट से मौत, हाई टेंशन लाइन से हुआ हादसा

गाजियाबाद: गाजियाबाद स्थित मसूरी के वेव सिटी थाना एरिया में करंट की चपेट में आकर कंपनी के डायरेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा भूड़गढ़ी बंबे के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुआ। यहां फंसे ट्रक को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। क्रेन की टक्कर के बाद हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। करंट लगने से कंपनी के डायरेक्टर और एक अन्य की मौत हो गई।

एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मृतकों की पहचान काजीपुरा के रहने वाले चांद और गगन एन्क्लेव लोहमंडी के रहने वाले शकील के रूप में हुई है। अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में जानकारी की जा रही है।

क्रेन की टक्कर से टूट गया था तार

पुलिस के अनुसार, भूड़गढ़ी बंबे के पास टीनशेड बनाने की फैक्ट्री शुरू हो रही है। इसी को लेकर यहां काम चल रहा था। रविवार रात करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री से एक ट्रक निकल रहा था, जहां बारिश के कारण ट्रक कीचड़ में फंस गया। कंपनी की तरफ से इकराम नाम के क्रेन ओनर को कॉल कर बुलाया गया। वह ट्रक को बांध कर निकाल रहा था। ज्यादा ऊपर होने के कारण क्रेन हाईटेंशन लाइन में फंस गई। निकालने के चक्कर में तार टूट गया। यह तार क्रेन को रास्ता बता रहे चांद पर जा गिरा, जिसमें वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में क्रेन चला रहा इकराम बाल-बाल बच गया।

कंपनी के डायरेक्टर की हुई मौत

इस हादसे में दूसरी मौत कंपनी के डायरेक्टर की हुई। पुलिस के अनुसार, शकील अपने भाइयों के साथ कंपनी में डायरेक्टर थे। हादसे के दौरान वह वहीं मौजूद थे। जब तार टूट कर गिरा तो वह वहीं खड़े थे। उनके भतीजे अफजल ने बताया कि क्रेन से तार टूटने के बाद चांद उसकी चपेट में आया। शकील ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तार का हिस्सा ट्रक पर टच हो गया था। बचने में उनसे ट्रक टच हो गया और वह भी करंट की चपेट में आ गए। अफजल के अनुसार, शकील की तीन बेटियां हैं। तीनों भाई कंपनी संभाल रहे हैं। एक भाई वियतनाम में हैं। इस घटना की सूचना के बाद वह भी गाजियाबाद आ रहे हैं।

तेज धमाका हुआ था

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि क्रेन सामान्य तरीके से ट्रक को खींच रही थी। इस दौरान क्रेन जैसे ही तार से टकराई काफी तेज आवाज हुई और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता हादसा हो गया। दो लोग जमीन पर पड़े हुए दिखाई दिए, जिसके बाद कुछ लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और घायल को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन जब तक दोनों की मौत हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000