पत्नी के अवैध सम्बन्ध से परेशान पति ने प्रेमी की दी सुपारी : रुपया लेकर हत्या करने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद।  रहीमाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पत्नी के अवैध सम्बध से परेशान हो चुके युवक ने प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। साजिश के तहत युवक ने बदमाशों को 50 हजार रुपये की सुपारी दे डाली, लेकिन वारदात से पूर्व प्रेमी के हत्या करने जा रहे बदमाशों को पुलिस ने धर लिया। उसके पास से पुलिस ने 50 हजार की रकम के साथ अवैध असलहा भी बरामद किया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति समेत बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक अनुभव सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस ने भतोइया मार्ग से काकोरी थाना अंतर्गत दसगोई गांव निवासी विजय पाल रावत और नागेन्द्र रावत को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये और अवैध असलहा भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह कर इधर-उधर की बातें करने लगे। इस पर पुलिस का शक गहराता चला गया। इसके बाद पुलिस बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने लाई। सख्ती बरतने पर आरोपियों ने बताया कि रहीमाबाद के रहने वाले संतोष ने चांदपुर गांव निवासी शिशुपाल की हत्या करने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी, वारदात से पूर्व संतोष दोनों को 50 हजार रुपये बतौर एडवास में दिया था।

हत्या के बाद शेष रकम देने का वादा किया था। बदमाशों ने बताया कि संतोष को शक है कि शिशुपाल के साथ पत्नी के अवैध सम्बन्ध हैं। जिसको देकर दम्पत्ति के बीच अनबन रहती है। जिसको लेकर संतोष शिशुपाल की हत्या करवाना चाहता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने सुपारी लेने वाले बदमाश समेत संतोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि, संतोष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000