एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दरोगा फरार

मुरादाबाद। एंटी करप्शन टीम ने बिलारी कोतवाली से सिपाही को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विवेचक दरोगा ने मुकदमे से दो बच्चों के नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दरोगा के कहने पर सिपाही ने पीड़ित से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। टीम के पहुंचने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। मौका पाकर दरोगा थाने से फरार हो गया। टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में कुंदरकी थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिलारी थाना क्षेत्र के सिहारी नंदा गांव के निवासी मितेंद्र ने बताया कि उनके बेटों का गांव के ही बच्चों से विवाद हो गया था। मामले में दूसरी पार्टी ने मितेंद्र के दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना बिलारी थाने के दरोगा रवि प्रकाश कर रहे थे। इसके बाद दरोगा रवि प्रकाश मुकदमे से बच्चों के नाम हटाने के लिए पीड़ित से 40 हजार रुपये की घूस मांगने लगा। बातचीत के बाद पीड़ित 20 हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया। इस बीच दरोगा रवि प्रकाश ने पीड़ित को पैसे के लिए कई बार फोन किया। घूस नहीं देने पर दरोगा पीड़ित के बेटों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की धमकी देने लगा। दरोगा और सिपाही के रोज फोन आने से तंग आकर मितेंद्र 19 सितंबर को एंटी करप्शन टीम से मिले।

टीम ने उसी दिन से दरोगा और सिपाही को टैप करना शुरू कर दिया। सोमवार को दरोगा के बुलाने पर मामले में गवाह बनकर एंटी करप्शन टीम का एक साथी मितेंद्र को बिलारी कोतवाली लेकर पहुंच गया। इसके बाद दरोगा सिपाही कौशल कुमार को रकम देने को कहने लगा। पीड़ित ने 15 हजार रुपये निकालकर सिपाही कौशल को दे दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। देखते-देखते थाने में हड़कंप मच गया। दरोगा रवि प्रकाश मौका देखकर थाने से फरार हो गया। टीम उसकी तलाश में जुटी है। एंटी करप्शन टीम सिपाही कौशल कुमार को कुंदरकी लेकर पहुंची। टीम ने वहां पर दरोगा रवि प्रकाश और सिपाही कौशल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कुंदरकी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दरोगा ने पैसों के लिए कई बार किया था फोन

पीड़ित मितेंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दरोगा रवि प्रकाश ने उनके पास कई बार पैसों के लिए फोन किया था। पीड़ित पैसे का इंतजाम करने की बात कहकर टालता रहा। 19 सितंबर को पीड़ित मितेंद्र एंटी करप्शन टीम से मिले और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने फील्डिंग लगाना शुरू कर दी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दरोगा रवि प्रकाश ने पीड़ित को फोन करके पैसे लेकर थाने आने के लिए कहा था। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सिपाही कौशल को रंगेहाथ दबोच लिया। पीड़ित की गतिविधियों पर संदेह होने पर दरोगा रवि प्रकाश थाने फरार हो गया।

आरोपी 2011 बैच का सिपाही और मेरठ का रहने वाला है। टीम सिपाही को पकड़कर अपने साथ ले गई। फिलहाल दरोगा की तलाश की जा रही है। सीओ एंटी करप्शन फाजिल  सिद्दिकी ने बताया कि बिलारी कोतवाली में तैनात सिपाही कौशल कुमार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले में लिप्त दरोगा रवि प्रकाश थाने से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित के बेटों का मुकदमा से नाम हटाने के लिए दरोगा 20 हजार रुपये मांग रहा था। पीड़ित मितेंद्र की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000