अपराध प्रतापगढ़ के थाना उदयपुर पुलिस ने एक अभियुक्त के पास से 8 अदद देशी बम के साथ किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 26, 2022 350 एसपी प्रतापगढ़ के कार्यकाल में उनके थानाध्यक्षों द्वारा अपराधियों के पास से तमंचे कम देशी बम अधिक कर रहे हैं,बरामद पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना उदयपुर से उप निरीक्षक मनोज यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के रपटा पुल के पास से एक व्यक्ति दान बहादुर कोरी पुत्र बृजलाल कोरी निवासी पूरे पुरन्दर, रेहुआ लालगंज थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को 8 अदद देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 18/2022 धारा- 4/5 विष्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 01. दान बहादुर कोरी पुत्र बृजलाल कोरी नि0 पूरे पुरन्दर, रेहुआ लालगंज थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़। बरामदगी- 01. 8 अदद देसी बम। पुलिस टीम- उ0नि0 श्री मनोज यादव मय टीम थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ 350 Share