प्रयागराज स्थित कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में दलालों की भरमार, टाटा मोटर्स के वाहनों की खरीद में होती है, जमकर दलाली

टाटा मोटर्स के वाहनों की खरीद में प्रयागराज के शोरूम कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में बैंक फाइनेंसर और टाटा मोटर्स के क्षेत्रीय अधिकारी सिंडिकेट बना रखे हैं,प्रत्येक वाहनों के क्रेताओं को अपने चंगुल में फंसाकर उनसे लाखों रूपये का कर लिया जाता है,खेल 

देश में वाहनों की कम्पनियों में टाटा मोटर्स की अपनी एक अलग पहचान है। एक बार बिना किसी से सलाह मशविरा लिए ही लोग आँख मूंदकर टाटा मोटर्स के शोरूम में जाकर अपने लिए वाहन खरीद लेते हैं। वह चाहे प्राइवेट वाहन हो अथवा कामर्शियल वाहन ! परन्तु यह जानकर ताज्जुब हुआ कि इतनी बड़ी कम्पनी के शोरूम में इतनी बड़ी दलाली का कार्य बड़ी बारीकी से किया जाता है। वाहनों की खरीद में वाहन स्वामी उस पर फाइनेंस कराता है और कामर्शियल वाहनों पर तो सौ फीसदी फाइनेंस करके बैंक उस वाहनों की किस्त बाँध देती है। यदि वाहन स्वामी बैंक का फाइनेंस देने में आनाकानी करता है तो बैंक के अधिकारी उस वाहन को खिंचवा लेते हैं और उसकी नीलामी कराकर बचा हुआ धन बैंक के ऋण खाते में जमा कराते हैं।
 
आज हम टाटा मोटर्स के प्रयागराज स्थित शोरूम कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में टाटा मोटर्स की टाटा एलपीटी 4925 BSVI सोलाह चक्के के दो वाहनों को दो अलग-अलग ग्राहकों ने एक ही तारीख 12अक्टूबर, 2021 को खरीदा। मजेदार बात यह है कि दोनों वाहन को HDFC बैंक ने सौ फीसदी फाइनेंस किया है। दोनों ग्राहक प्रतापगढ़ के हैं। एक का नाम अब्दुल कयूम पुत्र शेरअली निवासी-खमपुर, ताला, प्रतापगढ़ और दूसरा ग्राहक मोहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल रब निवासी-पिपरी खालसा, सराय गनई, प्रतापगढ़ है। अब्दुल कयूम के वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह सितम्बर, 2021 की है और मोहम्मद वसीम के वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह अगस्त, 2021 की है। अब्दुल कयूम के वाहन को दिल्ली पहुँचाकर 38 लाख, 65 हजार रूपये में गाड़ी दी गई और मोहम्मद वसीम को प्रयागराज में 40 लाख रूपये में दी गई। दोनों गाड़ियों के फाइनेंस हेतु बैंक ने पत्रवाली खर्च एक समान लिया है।
 
दोनों ग्राहकों से जब बात किया गया तो अब्दुल कयूम ने बताया कि उन्हें वाहन 12 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली पहुँचाकर दिया गया और उसके कागजात 20 अक्टूबर, 2021 दिया गया, जिससे इनके वाहन का पंजीयन 25 अक्टूबर, 2021 को प्रयागराज के RTO दफ्तर में कर दिया गया। जबकि मोहम्मद वसीम ने बताया कि उन्हें वाहन 12 अक्टूबर, 2021 को प्रयागराज में दिया गया, परन्तु कागजात 26 अक्टूबर, 2021 को दिया गया। एक ही डेट की खरीदे वाहन को अलग-अलग डेट पर कागजात क्यों दिया गया ? इस सवाल के लिए जब कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि जिस माध्यम से वाहन लिए हो उससे बात करों ! यानि वाहनों की खरीददारी में माध्यम जिसे बोलचाल की भाषा में दलाल कहते हैं, वह कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड में भारी पकड़ रखता है। तभी तो शोरूम का स्वामी वाहन के खरीददार को कम तवज्जों देता है और दलाल को अधिक तवज्जों देता है। 
 
टाटा मोटर्स के वाहनों में इस कदर दलालों की दलाली हाबी है कि फाइनेंस करने वाली बैंक HDFC के अधिकारियों से लेकर टाटा मोटर्स के अधिकारियों और शोरूम के प्रबंधक तक सब लोग इस वाहन बिक्री की दलाली के सिंडिकेट में शामिल हैं। तभी तो टाटा मोटर्स की टाटा एलपीटी 4925 BSVI  सोलह चक्के के दो वाहनों पर अलग-अलग रेट तय किये गए। जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह अगस्त, 2021 की है, वह तो 40 लाख रूपये की है और जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह सितम्बर, 2021 की है, वह 38 लाख, 65 हजार रूपये की है। यानि मोहम्मद वसीम के वाहन में 1 लाख, 35 हजार रूपये की साफ-साफ दलाली हुई है। जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह अगस्त, 2021 की है, वह टाटा मोटर्स की फैक्ट्री जमशेदपुर से दिनांक- 16/09/2021 को फार्म-22 के मुताविक रवाना हुई है। जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह सितम्बर, 2021 की है, वह टाटा मोटर्स की फैक्ट्री जमशेदपुर से दिनांक- 30/09/2021 को फार्म-22 के मुताविक रवाना हुई है। दोनों वाहन प्रयागराज के शोरूम कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए रवाना हुए हैं। 
 
सवाल उठता है कि जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह अगस्त, 2021 की है, वह अधिक दाम की है और जिस वाहन की मैन्यूफैक्चरिंग माह सितम्बर, 2021 की है, वह कम दाम की है। जबकि जिस वाहन से 40 लाख रूपये लिए गए, उसकी डिलेवरी प्रयागराज में की गई और जिस वाहन से 38 लाख, 65 हजार रूपये लिए गए, उसे दिल्ली पहुँचाकर डिलेवरी दी गई। अब दूसरे पहलू पर बात करें तो अब्दुल कयूम को HDFC बैंक की मासिक किस्त 77 हजार, 700 रूपये देना होगा, जबकि मोहम्मद वसीम को HDFC बैंक की मासिक किस्त 80 हजार, 700 रूपये देना होगा। यानि पांच वर्ष में यानि 60 किस्तों में दोनों के बीच 1 लाख, 80 हजार रूपये का अंतर आ रहा है। अब्दुल कयूम को 46 लाख, 62 हजार रूपये बैंक को अदा करना होगा तो वहीं मोहम्मद वसीम को 48 लाख, 42 हजार रूपये बैंक को अदा करना होगा। मोहम्मद वसीम ने कहा कि यदि उसके साथ टाटा मोटर्स न्याय न किया तो मजबूर होकर वह न्यायालय में मुकदमा दायर कर अधिक धन लेने वाले कामर्शियल ऑटो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड से वसूली करवाने के लिए बाध्य होगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000