सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन

सदर तहसील से पट्टी तहसील में स्थानांतरण के बाद लेखपाल सचिन यादव सदर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की और संगठन के बल पर नियम विरुद्ध तैनाती पर कर रहे हैं, लेखपाली 

प्रतापगढ़। गृह क्षेत्र (Home Area) पर रोक के बावजूद प्रतापगढ़ सदर तहसील में तैनात सगरा के हल्का लेखपाल सचिन यादव को बहुत सेटिंग के तहत शहरी क्षेत्र का सबसे कमाई वाला हल्का/क्षेत्र बेल्हाघाट व सहोदरपुर का प्रभार दे दिया गया। जब इस सम्बन्ध में खुलासा इंडिया ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो सहोदरपुर हल्का का प्रभार लेखपाल राम प्रकाश को दे दिया गया।

पारदर्शिता बनाए रखने और हितों के टकराव से बचने के लिए सरकारी नियम में स्पष्ट रूप से लेखपालों को उनकी गृह तहसील या गृह ब्लॉक/क्षेत्र में पोस्टिंग देने से रोकते हैं। गृह तहसील/गृह क्षेत्र में तैनाती नहीं करने का बकायदा शासनादेश जारी किया गया है कि कोई भी लेखपाल अपने गृह विकास खंड (Block) या उस हल्के में तैनात नहीं किया जा सकता, जहाँ का वह मूल निवासी है।

उत्तर प्रदेश (UP) की वर्तमान स्थानांतरण और तैनाती नीति (Transfer Policy) के अनुसार, किसी लेखपाल को उसके गृह ब्लॉक या गृह तहसील के हल्के (Circle) में तैनात नहीं किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में लेखपालों (Lekhpals) के एक परगना से दूसरे परगना या एक हल्के (क्षेत्र) से दूसरे हल्के में स्थानांतरण (Transfer) के संबंध में राजस्व परिषद और जिला प्रशासन द्वारा नियम तय किए गए हैं।

पत्रांक संख्या-1842/सात स.भू.अ.-2026 दिनांक- 4 जून, 2026 का आदेश जिसमें क्रमांक- 4 पर सचिन यादव का तबादला सदर तहसील से पट्टी तहसील के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा किया गया था। सचिन यादव पर आरोप है कि वह लोकल हैं और बिना रिश्वत लिए कोई भी काम नहीं करते। सूबे में योगी बाबा की सरकार है, फिर भी योगी राज में सपाई एजेंडा भी चलाने का आरोप हैं।

जनपद की सदर तहसील में हल्का लेखपाल सचिन यादव जो मृतक आश्रित पर हैं और लेखपाल संघ के अध्यक्ष भी हैं। शहरी क्षेत्र में बेल्हाघाट और सगरा जैसा हल्का इनके पास है। 10 साल से अधिक समय से सचिन यादव सदर तहसील में तैनात हैं। यही नहीं शासनादेश को दरकिनार करके सचिन यादव को सदर तहसील के गृह ब्लॉक सदर के निवासी होने के बावजूद इन्हें नियम विरुद्ध तैनात किया गया है।

लेखपाल सचिन यादव सदर तहसील के शहरी क्षेत्र के सबसे कमाऊ वाले हल्के की लेखपाली कर रहे हैं। तहसील के पीछे प्राइवेट मकान लेकर दो-तीन मुंशी रखकर लेखपाली करते हैं। जरा सोचिए कि एक लेखपाल के पास दो बड़ा हल्का का चार्ज होना स्वयं में बहुत कुछ सिद्ध करता है। ये सब तभी संभव हो पाता है, जब अधिकारियों की छत्रछाया रहती है। तभी ऐसा कमाऊ हल्का मिलता है।

जबकि सदर तहसील में आईएएस अफसर अनुष्का शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर प्रतापगढ़ हैं। कहते हैं कि वर्तमान में तैनात अफसर ईमानदार हैं। परंतु उनकी ईमानदारी पर ऐसे में सवालिया निशान लग रहा है। चूँकि सचिन यादव का तबादला हुआ, फिर भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया। सचिन यादव को सदर तहसील से पट्टी तहसील के लिए तबादला किया गया था।

एक जमाना था जब कभी बेल्हाघाट हल्का पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते थे। चूँकि सदर तहसील का सबसे कमाऊ हल्का बेल्हाघाट हुआ करता था। उसके बाद दो नम्बर पर सहोदरपुर हल्का हुआ था। फिर तीसरे नम्बर पर चिलबिला और महुली का नम्बर आता था। चौथे नम्बर पर शहर के अन्य हल्के हुआ करते थे।

समाजवादी पार्टी की नीतियों को आत्मसात करने वाले सचिन यादव आज सदर तहसील के सबसे कमाऊ हल्के बेल्हाघाट और सगरा की लेखपाली कर रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि सचिन यादव मृतक आश्रित पर अनुकम्पा के आधार पर नौकरी पाए हैं। उनका मूल निवास सिटी प्रतापगढ़ है। उनके पिता स्वर्गीय रामलाल यादव पट्टी तहसील में सहायक रजिस्ट्रार कानून गो के पद पर तैनात रहे।

यदपि कि स्वर्गीय रामलाल यादव बहुत ही मिलनसार और ईमानदार ब्यक्तियों में से एक थे। जबकि उन्हें के छोटे सुपुत्र सचिन यादव हैं जो बिना रिश्वत लिए एक काम नहीं करते। उन्हें पैसे की हबस ऐसी लगी कि अपने स्वर्गीय पिता रामलाल यादव के सम्बन्धों को भी दरकिनार करके दिन रात धन उगाही के फेर में उलझे रहते हैं।

वीआईपी ड्यूटी के नाम पर खुलेआम वसूली अभियान का संचालन स्वयं सचिन यादव करते रहते हैं और अधिकारी आँख मूंदकर तमाशा देखते रहते हैं। चूँकि सचिन यादव के जिम्मे डाक बँगला में आने वाले वीआईपी की खातिरदारी का दायित्व रहता है। ऐसे में स्वयं जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी सहित सदर तहसील के एसडीएम और तहसीलदार भी प्रभावित रहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |     बेटी का घर बसा देंगे, फिर जेल जाएंगे:अनंत सिंह बोले- शाही शादी के बाद 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर     |     बेटे ने बेची पुश्तैनी जमीन तो घर में मचा बवाल:मां-पत्नी और बच्चों ने खाया जहर; 3 की मौत     |     साड़ी पहनाई, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर 3 बार किया सामूहिक कुकर्म:जेल में कैदी से हैवानियत, 19 पर एफआईआर     |     राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया     |     रस्सी से बांधकर प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, लखनऊ में महिला से लोगों ने क्यों की हैवानियत?     |     इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता     |     यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000