मृतक महिला की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप By Khulasa India News Desk On Sep 25, 2024 469 सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मोहनलाल मिश्र मजरे ऐंजर गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई ने उसके पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। धनपतगंज थाना के पूरे खारा गांव की कल्पना की शादी 11 मई 2021 को पूरे मोहनलाल मिश्र गांव के लवकुश मिश्रा से हुई थी। मंगलवार सुबह कल्पना अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। ससुरालीजन ने घटना की सूचना कल्पना के घरवालों को दी। मृतका के भाई कुलदीप तिवारी का आरोप है कि उसके जीजा लवकुश अपने माता, पिता व बहन के कहने पर कल्पना को आएदिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने की वजह से घरवालों ने मिलकर उसकी बहन को जान से मार दिया। कल्पना गर्भवती थी। हत्या की आशंका जताए जाने पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। थानाध्यक्ष बल्दीराय आरबी सुमन ने बताया कि कुलदीप की तहरीर पर कल्पना के ससुर राधेश्याम मिश्र, सास सरिला मिश्र, ननद निशा व पति लवकुश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपराध 469 Share