अपराधउत्तरप्रदेशरायबरेली मकान मालिक की बेटी को उसी की कार से अपहरण कर ले भागा किरायेदार, तलाश में जुटी पुलिस By Khulasa India News Desk Last updated Sep 27, 2024 555 लालगंज। एक किशोरी को उसी की कार से लेकर किराएदार फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मजरे पूरेदौलत सिंह मजरे कोरिहरा गांव निवासी छविराम यादव के घर से सटा उसी का प्लाट है। चहारदीवारी के अंदर उसकी कार खड़ी रहती है। ग्राम आटा जिला जालौन निवासी अमर कुशवाहा लगभग एक साल से उसके घर में पत्नी व बच्चों के साथ किराए पर रहता है। वह पानी के बताशे बनाने का काम करता है। बुधवार की सुबह 3:30 बजे के लगभग घर से सटे प्लाट में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर छविराम की 12 वर्षीया पुत्री को लेकर अमर कुशवाहा गायब हो गया। 555 Share