अपराधहरियाणा 15 दिन से लापता देवर-भाभी को ढूंढकर घर ला रहे थे परिजन, दोनों ने रास्ते में जहर खाकर दी जान By Khulasa India News Desk Last updated Sep 26, 2024 318 कुरुक्षेत्र। सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गंगेसर के देवर भाभी की हाईवे पर चलती गाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में जहर का सेवन करने से मौत हुई है। दोनों 15 दिन दिन से अपने घर से गायब थे। परिजन को उनके पिंजौर में होने का पता चला तो सोमवार को वो उन्हें मना कर वापस गांव कार से ला रहे थे। पुलिस को दिए बयान में स्वजन ने बताया है कि मृतक सोनू का अपने चचेरे भाई की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। सोनू भी शादी शुदा था। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। समाचार 318 Share