प्यार के आड़े आया समाज तो दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ खाया जहर, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

बरेली। मीरगंज के एक गांव में प्रेम-प्रसंग ने दुखद मोड़ ले लिया। परिजनों से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रेमी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थाना मीरगंज के एक गांव में रहने वाले 18 वर्षीय अनिल कुमार का गांव की ही रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात महिला के परिवार वालों को पता चल गई। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। परिवार के सामने आने पर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई और जहर खा लिया। जब परिवार के लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देखी तो शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। सुनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो बच्चों को बिलखता छोड़ गई महिला

प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि बताया जा रहा है कि महिला शादी शुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने पीछे दोनों बच्चों को बिलखता छोड़ गई। गांव में चर्चा है कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल था। परिवार वालों ने इसका विरोध किया। जिस कारण दोनों ने जहर खा लिया।

बाहर रहता था महिला का पति, मियां बीवी में होता था झगड़ा

महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति हरियाणा में रहकर काम करता था। वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखता था। आए दिन दोनों के झगड़े भी होते थे। चार दिन पहले महिला अपने मायके हल्दी सियोर गई थी। जहां से वापस आने के बाद उसने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। फिलहाल हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहा महिला का पति घटना की सूचना के बाद वापस आ गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000