सहायक प्रशासनिक अधिकारी को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, ऑडिट रिपोर्ट में कमी निकालने की धमकी देकर UPI से 12 हजार रुपए करवाए थे ट्रांसफर

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए जयपुर के भौतिक सत्यापन दल संख्या 32) कार्यालय निदेशालय, निरीक्षण विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि इस मामले में सत्यापन के दौरान आरोपी चंद्रमोहन गोस्वामी ने कानोड सरकारी स्कूल के ऑडिट के दौरान रिश्वत मांगी थी। स्कूल के शिक्षक ने इसकी ब्यूरो को शिकायत की जिस पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भौतिक सत्यापन के दौरान खेलकूद सामग्री में कमी निकाल कर उसके खिलाफ थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करवाने एवं ऑडिट रिपोर्ट में आक्षेप लगाकर विभागीय कार्यवाही के लिए आगे लिखकर भेजने की धमकी देकर आरोपी चन्द्रमोहन गोस्वामी द्वारा 15 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था।

इस पर जोशी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा कानोड़ में ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रमोहन गोस्वामी को परिवादी से 12 हजार रुपए (ऑनलाईन यू.पी.आई. ट्रांजेक्शन) की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपीगण से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000