दुकानदार से 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया विद्युत उपकेंद्र का संविदाकर्मी

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में एक विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मी को एक दुकानदार से दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश सिंह ने एसीओ के निरीक्षक संजय राय द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी माधव तिवारी बृहस्पतिवार को गिरधरपुर के निवासी भूपेंद्र सिंह की महाराजा एस्टेट कॉलोनी के निकट दिव्यांश फैशन प्वाइण्ट स्थित दुकान पर पहुंचा।

एसएचओ ने बताया कि तिवारी ने खुद को दतिया विद्युत उपकेंद्र का संविदाकर्मी बताते हुए सिंह पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि वह इसकी शिकायत करके सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। एसएचओ ने बताया कि सिंह को शक हुआ तो उसने तिवारी को दो दिन बाद आने के लिए कहकर आगरा में स्थित एसीओ में शिकायत कर दी और इसके बाद एसीओ टीम ने शनिवार को जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीओ टीम के प्रभारी संजय राय ने बताया कि आरोपी तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत शनिवार शाम फरह थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और अब उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेवा प्रदाता कंपनी को पत्र भेज दिया गया है और मामले की विभागीय जांच भी करवाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000