दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा; करंट की चपेट में आये एक की मौत, कई लोग हुए घायल

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में बुधवार आधी रात सात लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मृतक का नाम मयंक बताया गया है। वह गाजियाबाद का रहने वाला और नौवीं कक्षा का छात्र था।

कालकाजी मंदिर में करंट की चपेट में आए सात लोग…

डीसीपी राजेश देव के अनुसार, 2/3 अक्टूबर की मध्य रात्रि लगभग 12:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि राम प्याऊ एवं लोटस टेम्पल के विलय स्थल पर कुछ श्रद्धालु करंट की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को पीसीआर वैन और ईआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बिजली आपूर्ति काट कर लोगों को मौके से हटाया गया। बीएसईएस स्टाफ और फॉरेंसिक स्टाफ के साथ क्राइम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

हैलोजन लाइट का तार टूटकर लोहे की रेलिंग पर गिरा…

जांच करने पर पता चला कि नवरात्र की व्यवस्था के दौरान हैलोजन लाइट लगाने के लिए उपयोग किया जाने वाला बिजली का तार टूटकर लोहे की रेलिंग के संपर्क में आ गया था। कुल सात लोग घायल हुए। इनमें एक बिजली का झटका लगने से और अन्य भगदड़ के कारण। चार घायलों को एम्स ट्रॉमा अस्पताल और तीन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सफदरजंग अस्पताल से मयंक पुत्र राम कुमार शर्मा निवासी मकान नंबर 187, गली नंबर 4, ब्लूम पब्लिक स्कूल के पीछे तिगड़ी गोल चक्कर, बालाजी एनक्लेव कॉलोनी, बहरामपुर थाना, गाजियाबाद की मौत का पता चला।

मृतक किशोर ग्रीनफील्ड स्कूल अकादमी, नोएडा में कक्षा नौ में पढ़ता था। मृतक का एक भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं। बुधवार रात वह अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। अन्य सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मरम्मत के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई और दर्शन शुरू हो गए। घटना को लेकर बीएनएस की धारा 289, 125(9) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000