अमेठी नरसंहार: शिक्षक की पत्नी के प्रेमी को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार, शिक्षक के पिता ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में कल गुरुवार देर शाम हुए हत्याकांड ने उत्तर प्रदेश को दहला दिया। रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव के शिक्षक सुनील भारती,उसकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि और लाडो की अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद से ही तीन जिले की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। हत्याकांड का आरोपी चन्दन वर्मा गिरफ्तार हो गया है।यूपी एसटीएफ की टीम ने चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ ने घेराबंदी करने के बाद अमेठी हत्याकांड के आरोपी चन्दन वर्मा को गिरफ्तार किया है।एसटीएफ आसपास के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर चंदन वर्मा को तलाश रही थी। एसटीएफ ने आरोपी चन्दन वर्मा को लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया है।आरोपी चन्दन वर्मा ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

शिक्षक सुनील भारती के पिता रामगोपाल ने कल देर रात थाने में तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने रायबरेली कोतवाली तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इस हत्याकांड का सुराग जुटाना पुलिस के लिए चुनौती था, लेकिन मृतक महिला और चंदन वर्मा की फेसबुक प्रोफाइल ने पूरे घटनाक्रम से परदा उठा दिया।दोनों की प्रोफाइल में एक दूसरे की फोटो पड़ी थी। दोनों की फेसबुक प्रोफाइल से कोई छेड़खानी न कर सके इसलिए एसटीएफ ने प्रोफाइल लॉक कर दिया। प्रोफाइल की जांच के बाद एसटीएफ और पुलिस को शुरुआती जांच में पता चल गया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग हत्या की वजह हो सकता है। हालांकि पहले आशंका जताई जा रही थी कि लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000