SCO Summit में शामिल होने पाकिस्तान जा रहे हिंदुस्तान के विदेश मंत्री जयशंकर को पूर्व PM इमरान ने भेजा ऐसा न्योता, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पाकिस्तान में 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले संघाई सहयोग शिखर सम्मेलन का निमंत्रण भारत ने स्वीकार कर लिया है और विदेश मंत्री इसके लिए इस्लामाबाद जायेंगे, मगर अब पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने एक अलग तरीके का न्योता विदेश मंत्री को भेजकर सबको हैरान कर दिया है…

हिंदुस्तान के विदेश मंत्री जयशंकर को क्यों दिया न्योता ?

इस्लामाबादः पाकिस्तान में 15 और 16 अक्टूबर को होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में पड़ोसी देश के निमंत्रण को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वीकार कर लिया है। मगर अब  जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की ओर से विदेश मंत्री के लिए एक और अजीबोगरीब न्योता आया है। इसमें पीटीआई के नेताओं ने जयशंकर को पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भेजा है। पीटीआई के इस प्रस्ताव से हर कोई हैरान है।

बता दें कि पीटीआई के एक नेता ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर को पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में “शामिल” होने के लिए आमंत्रित किया है। जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद (एससीओ-सीएचजी) की बैठक में भाग लेने वहां जा रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने शुक्रवार को जियो न्यूज के एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

सैफ ने एक सवाल के जवाब में कहा, “पीटीआई भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को आमंत्रित करेगी कि वे आएं और पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। हमारे लोगों से बात करें और देखें कि पाकिस्तान में एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।” उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडल पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखकर खुश होंगे। पीटीआई विरोध प्रदर्शन कर रही है और दावा कर रही है कि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जोर देना चाहिए। पार्टी अपने 72 वर्षीय संस्थापक खान की रिहाई की भी मांग कर रहा है, जिन्हें एक साल से अधिक समय से जेल में रखा गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पांच अगस्त, 2023 को अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। दर्जनों मामलों का सामना कर रहे खान को उनमें से कुछ में दोषी ठहराया गया है। शनिवार को डी-चौक पर खान द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना के जवानों को तैनात किया गया था। आगामी एससीओ के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना पांच से 17 अक्टूबर तक शहर में रहेगी। अधिकारियों ने पीटीआई कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में प्रवेश करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, शहर की ओर जाने वाले सभी राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया गया है तथा मोबाइल फोन सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं।  (भाषा)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000