फौजी से बीस हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बदायूं। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूड़ा भदरौल चौकी के इंचार्ज हरगोविंद सिंह यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत चौकी इंचार्ज ने फौजी ओमकार सिंह से उसके मुकदमे को खत्म करने के लिए ली थी। आरोपी दरोगा को तुरंत बरेली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

जमीन विवाद था रिश्वत का कारण…

फौज में कार्यरत ओमकार सिंह का अपने भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने ओमकार सिंह को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर शांति भंग का चालान किया, जबकि उसके भाई को छोड़ दिया। चौकी प्रभारी ने भाई पर कार्रवाई करने और ओमकार का मुकदमा खत्म करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे बाद में 20 हजार रुपये में तय कर लिया गया।

एंटी करप्शन टीम का जाल और गिरफ्तारी…

ओमकार सिंह ने चौकी इंचार्ज की रिश्वतखोरी की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने योजना बनाकर ओमकार को 20 हजार रुपये के साथ बुलाने की व्यवस्था की। बुधवार को जब ओमकार ने चौकी इंचार्ज को शाहपुर मोड़ पर पैसे दिए, तो एंटी करप्शन टीम ने हरगोविंद सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस विभाग में मची खलबली…

चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह यादव को गिरफ्तार कर उझानी थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ रिश्वत लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद टीम उसे बरेली ले गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, और एंटी करप्शन की इस कार्रवाई को विभाग में गंभीरता से लिया जा रहा है।

आगे की कार्रवाई जारी…

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000