साध्वी की वेश में गया स्टेशन से पकड़ी गई 50 हजार की इनामी लेडी डॉन

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोतिहारी पुलिस एसओजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी डॉन पर 50 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था। मोतिहारी पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लेडी डॉन को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी डॉन पर 50 हजार का इनाम सरकार ने घोषित किया था।

गिरफ्तार लेडी डॉन पर एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास सहित आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार महिला प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी बताई जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या और लूट मामले में 50 हजार की इनामी अपराधी को मोतिहारी पुलिस ने गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। महिला अपराधी पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। यह आजाद हिंद फौज नामक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुई थी। पकड़ी दयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, पुअनि संजय कुमार के साथ पताही थाना की पुलिस बल एसओजी-8 और STF के द्वारा संयुक्त रूप से इसको गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

यह पुलिस से बचने हेतु आर्ट ऑफ लिविंग में साध्वी का वेष बनाकर छुपकर रह रही थी।बताया जाता है कि पति की हत्या के बाद रीता सिंह का खौफ इतना बढ़ गया कि लोग उसे लेडीज डॉन कहते थे। पताही प्रखंड के वेतौना के चर्चित मुखिया स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की यह पत्नी है। जितेंद्र सिंह की नक्सलियों ने साल 2005 में निर्मम तरीके से हत्या कर दिया था। पति की हत्या के बाद कई कारणों से इसका संबंध एक प्रतिबंधित संगठन से बना। साल 2011 के बाद आठ से अधिक आपराधिक घटनाओं कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं ईंट भट्ठा संचालक से पर्चा फेंककर/गोली चलवाकर रंगदारी मांगना जिस दौरान हत्या/लूट/ऑर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में इनकी भूमिका है।

पताही थाना क्षेत्र के वेतौना के चर्चित मुखिया जितेन्द्र सिंह थे। इनके ऊपर भी कई अपराधिक मामले दर्ज थे तथा नक्सलियों से अदावत के कारण नक्सलियों के टारगेट में थे। नक्सलियों के द्वारा साल 2005 में जितेन्द्र सिंह का हत्या कर दी गई, जिसके बाद रीता सिंह ने गांव छोड़ दिया और इसका प्रतिबंधित संगठन से नाता जोड़ लिया। इसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज होने लगे। पुलिस के लिए सरदर्द बनी इस महिला को गिरफ्तार करने हेतु 50 हजार का पुलिस ने इनाम रख दिया।

रीता सिंह पर पकड़ी दयाल थाना में हत्या के प्रयास का कांड संख्या 95/13, फेनहरा थाना में लूट और रंगदारी का कांड 65/15, पताही थाना में लूट का कांड 42/14 और 80/15 में विवैध कांड, 117/13 हत्या कांड 49/14 रंगदारी कांड और मधुबन थाना में रंगदारी का कांड संख्या 285/14 दर्ज है। पुलिस पकड़ से बचने के लिए इसने श्री-श्री रविशंकर आर्ट ऑफ लिविंग ज्वॉइन कर लिया, ताकि किसी को संदेह न हो सके। साध्वी के रूप में बिहार/झारखंड/कर्नाटक के कई जेल में जाकर इसने बंदियों को आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनिंग देने का कार्य भी करने लगी। पुलिस से बचने के लिए इसने साध्वी का वेश बना लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000