रुपयों के बंटवारे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी में 7 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आपसी विवाद में व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुई कार व आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, 7 अक्टूबर को दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हायर कंपनी गोल चक्कर के पास एक अज्ञात शव मिला था। इस सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने शव की शिनाख्त के लिए चार टीमों का गठन किया।

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त लिए दादरी पुलिस द्वारा लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान सीसीटीवी व फोटो के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान मृतक के साथ कंपनी में काम करने वाले सचिन तंवर उर्फ संदीप और रमेश उर्फ रामा के रूप में हुई। इस घटना में उनके साथ दो अन्य लोग भी दिखाई दिए, जिनके नाम हिमांशु और ओमप्रकाश उर्फ शिवम उर्फ बैलू है। वहीं, मृतक की शिनाख्त बिसरख क्षेत्र निवासी अमित राठौड़ के रूप में हुई।

रुपयों के बटवारे के लिए हुई थी अमित की हत्या…

पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान दिल्ली के फतेहपुर बेरी निवासी हिमांशु, ओमप्रकाश उर्फ शिवम उर्फ़ बालू व सचिन तंवर उर्फ संदीप के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात को अमित को उन्होंने अपने हिस्से के रुपए के लिए केबी नोज ग्रीन सोसाइटी बिसरख के पास बुलाया। इसके बाद अमित अपनी काले रंग की क्रेटा कार लेकर वहां पहुंचा, जहां चारों अपनी वेगनर कार में उसका इंतजार कर रहे थे।

अमित के आने पर ये चारों भी उसकी क्रेटा कार में बैठ गए तथा पैसों के लेनदेन को लेकर चारों का अमित कुमार से विवाद हो गया। इस दौरान तीनों ने अपने चौथे साथी के साथ मिलकर कार में ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए उसके घर से दूर हायर कंपनी के पास फेंक दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000