फिरौती के लालच में 10 वर्षीय बालक का अपहरण के बाद हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

वाड्रफनगर। बलंगी चौकी क्षेत्र के ग्राम तोरफा में 10 वर्षीय बालक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक व अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिरौती के लालच में वारदात को अंजाम दे दिया था। दरअसल आरोपी जब बालक का अपहरण कर जबरन जंगल की ओर ले जा रहे थे तो उसने विरोध किया, इस पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

बलरामपुर जिला मुख्यालय में बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि 2 अक्टूबर को ग्राम तोरफा निवासी राम अशोक पाल का 10 वर्षीय पुत्र बृजेश शाम 4 बजे घर के पास सडक़ पर खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिजन द्वारा काफी खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी 3 अक्टूबर को बलंगी चौकी में दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद पुलिस भी परिजन व ग्रामीण के साथ बालक की खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच 6 अक्टूबर को बालक का शव सड़े-गले हालत में मोरन नदी के किनारे धवघटवा जंगल में मिला। मामला प्रथम दृष्टया हत्या जैसा प्रतीत होने पर पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। इसी बीच संदेह होने पर पुलिस ने गांव के ही रविपाल पिता उम्र 19 वर्ष व एक अपचारी बालक को पकडक़र पूछताछ की तो इन्होंने बालक की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पहने शर्ट का फंदा बनाकर गला घोंट दिया…
एसपी ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम 4 बजे मृतक बालक बृजेश के घर में कोई नहीं था तब अपचारी बालक उसे खेलने के बहाने से बुलाकर नदी किनारे जंगल तरफ ले आया। यहां रविपाल ने पिता से फिरौती मांगने के उद्देश्य से उसे जबरन जंगल के अंदर ले जाना चाहा।
इसका बालक द्वारा प्रतिरोध करने पर रविपाल ने उसके गर्दन को दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं निकलने पर उसके पहने शर्ट का फंदा बनाकर उसके गले में डालकर घोंट दिया, इससे उसकी मौत हो गई। इसमें अपचारी बालक ने भी उसकी सहायता की।

इस कारण से बनाई थी फिरौती वसूलने की योजना…

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृत बालक का पिता कुछ दिन पूर्व बाइक लेने की बात बोल रहा था। इस पर आरोपियों को उसके पिता के पास नकद रकम होने की जानकारी होने पर बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। लेकिन बालक की हत्या करने के बाद गांव में खोजबीन होने व पुलिस का दबाव देखकर फिरौती मांगने का साहस नहीं जुटा पाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000