तेज रफ्तार कार ने डाकिए को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

यूपी के लखनऊ के पीजीआई स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पत्र वितरक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल पत्र वितरक को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। कार की टक्कर से पत्र वितरक की मौत पर वृंदावन तेलीबाग पत्र वितरक संघ ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को मदद दिए जाने की मांग की है।

तेलीबाग गांधीनगर निवासी कमलेश कुमार यादव (63) शनिवार सुबह करीब चार बजे समाचार पत्र बांटन के लिए घर से निकले थे। डेंटल कॉलेज के पास रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने कमलेश कुमार को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला। बेटे सुभाष के मुताबिक परिचितों से उसे पिता के एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती होने की सूचना मिली थी। वह मां ज्ञानवती, छोटे भाई जय शंकर और बहन राधा के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचा। सुभाष ने बताया कि करीब दो घंटे चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने कमलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

एक महीने में हुआ दूसरा हादसा…

वृंदावन तेलीबाग पत्र वितरक संघ अध्यक्ष राम स्वरूप ने पत्र वितरक कमलेश कुमार यादव की मौत पर शोक प्रकट किया। उन्होंने बताया कि एक महीने के अंदर यह दूसरा है। जब समाचार पत्र बांटते हुए वितरक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कमलेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बड़ा बेटा एसी मैकेनिक है। वहीं, छोटा बेटा स्नातक और बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पत्र वितरक संघ की तरफ से कमलेश के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई। अध्यक्ष राम स्वरूप के मुताबिक बीते कुछ दिनों में हुए सड़क हादसों में दीपक यादव, विनोद और राजाराम भी घायल हुए थे। वहीं, शोभनाथ की एक महीने तक कोमा में रहने के बाद गुरुवार को मौत हुई थी।

डेंटल कॉलेज के सामने बने स्पीड ब्रेकर…

पत्र वितरक संघ अध्यक्ष ने सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के सामने स्पीड़ ब्रेकर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई हादसे हुए हैं। ऐसे में स्पीड़ ब्रेकर बनाया जाना चाहिए। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पत्र वितरक कमलेश कुमार के बेटे सुभाष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000