राजस्थान देवर के साथ मिलकर कलयुगी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट By Khulasa India News Desk Last updated Oct 12, 2024 348 राजस्थान के चूरू जिले में तारानगर तहसील के भालेरी में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने ही 35 वर्षीय पति की हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह घरेलू विवाद माना जा रहा है, हालांकि पुलिस असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। पति का शव 5 दिन बाद खेत में बने पानी के कुंड में मिला है. भालेरी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के ताऊ के बेटे ने मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और मृतक के भाई को राउंडअप कर लिया है। भालेरी थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय गोपीराम मेघवाल का शव उसके खेत में बने पानी के कुंड में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले. जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की, तो सामने आया कि गोपीराम पिछले 5 दिनों से लापता था। मृतक गोपीराम का उसकी पत्नी मोनिका उर्फ पूनम से घरेलू विवाद चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद की वजह से मोनिका उर्फ पूनम ने अपने पति गोपीराम की अपने देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को खेत में बने पानी के कुंड में डाल दिया। बहरहाल पुलिस हत्या की वास्तविक वजह का पता लगा रही है। अपराध 348 Share