हैवान बेटे ने मां से की दरिंदगी:गला दबाया-रेप किया, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। बेटे ने मां के साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसको कुल चार संताने है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में है। बड़े बेटे की शादी भी हो गई है। वह भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। छोटा बेटा गांव पर ही रहता है। वह कोई काम नहीं करता है और नशे का आदी है। उसकी नशेड़ी आदत के चलते उसका रिश्ता अब तक नहीं हो पाया। शादी के लिए कई लोग आए, लेकिन जब गांव में पता करते थे तो वह लोग फिर वापस नहीं आते थे।

पीड़िता ने बताया

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने बेटे को समझाया कि नशे की आदत छोड़ दो और कुछ काम करो तो वह उल्टे ही मुझसे झगड़ा करता था। यही नहीं, गांव के लोगों से भी अक्सर विवाद करके घर आता था। लोग उलाहना लेकर आते थे तो जब मैं समझती थी तो वह उल्टे मुझे ही मारने के लिए दौड़ता था। मेरे पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे तीनों बच्चे तो ठीक निकले, लेकिन छोटा वाला शराबी के अलावा मनबढ़ हो गया। कल रात को भी वह नशे की हालत में आया। अचानक वह मेरे चारपाई के पास आ गया। जब हाथ की सरसराहट मेरे शरीर पर महसूस हुई तो मेरी आंख खुल गई, तो देखा कि यह मेरा छोटा बेटा ही है।

मैंने कहा क्यों आए हो मेरे पास और यह क्या कर रहे हो। उसने कहा की चुप रहो नहीं तो तुम्हारा गला दबा करके मार डालूंगा. रात का समय है कोई जान भी नहीं पाएगा।  महिला ने बताया कि बेटे ने कहा कि तुम अपने बड़े बेटे को ज्यादा मानती हो। मुझे नहीं मानती हो। मेरे नाम से गांव की जमीन भी नहीं कर रही हो, ताकि मैं बेचकर अपनी जरूरत पूरा कर सकूं। उसके बाद उसने बलपूर्वक जो मेरे साथ किया, वह कोई भी मां अपने पुत्र से कभी भी सपने में भी नहीं सोच सकती है। मेरे बेटे ने मेरे साथ रेप किया।

सुबह में मैंने अपने बड़े बेटे को बताया तो वह दिल्ली से मेरे पास आया। उसने कहा कि इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यदि आज तुमने लोकलाज के चलते अपना मुंह बंद कर लिया तो आगे वह फिर इसी तरह का गलत काम करेगा। तुम चलकर पुलिस से शिकायत करो।

क्या बोले एसपी?

इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पुत्र के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल गांव पर पहुंची तो आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे दबोच लिया गया। आगे की कार्रवाई साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000