मृतक का शव जमीन पर पड़ा व जांच करती पुलिस उत्तराखंड मामूली विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या By Khulasa India News Desk Last updated Oct 15, 2024 399 भाई ने की भाई की हत्या हरिद्वार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है। वहीं दूसरे पुलिस बडे भाई की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि बडा भाई गुस्से में था और छोटा भाई उसकी बात मानने से इनकार कर रहा था। एसओ झबरेडा अंकुर शर्मा ने बताया कि अंकित पुत्र ऋषि निवासी लखनौता गांव सुसाडी कला में खेत में था और इस बीच उसका भाई बाबू भी वहां आ गया। दोनों पहले आराम से बात कर रहे थे लेकिन इस बीच दोनों में बहस शुरु हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बाबू ने अपने छोटे भाई के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे अंकित लहूलुहान हो गया। वहीं बाबू मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंकित का शव पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। अपराध 399 Share