बेटे की शादी से पहले 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया नायब तहसीलदार, कार्ड बांटने के लिए टली ACB की कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारां की टीम ने सोमवार सुबह सीसवाली के नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर को 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत अतिक्रमण का नोटिस रफादफा करने नाम पर ली थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कोटा सिटी चौकी के उपाधीक्षक अनिस अहमद की टीम ने उसके अन्ता स्थित आवास पर तलाशी ली, लेकिन वहां सामान्य घरेलू सामान ही मिले। अगले माह आरोपी के बेटी की शादी भी है।

ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि मांगरोल थाना क्षेत्र के मूंडला गांव निवासी गिर्राज गुर्जर (33) की गांव में स्थित दुकान को खाली कर अतिक्रमण हटाने के लिए एक अक्टूबर को नायब तहसीलदार कार्यालय से नोटिस जारी किया गया था। इस मामले को रफादफा करने के लिए नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर की ओर से 8 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग की गई। इस पर परिवादी गिर्राज गुर्जर ने एसीबी बारां इकाई को शिकायत कर दी। शिकायत में परिवादी को उसकी दुकान खाली कर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देने व मामला रफादफा करने की एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत मांगकर परेशान करने का आरोप लगाया गया।

आरोप की हुई पुष्टि…

इस पर 8 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन किया तो इसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर अन्ता शिव कॉलोनी स्थित घर पर बुलाया था। इस पर एसीबी ने जाल बिछा दिया। सोमवार सुबह बारां एसीबी उपाधीक्षक प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बाबूलाल गोचर को 8 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एक माह में दूसरी, वर्ष में 7 प्रकरण हुए दर्ज…

उपाधीक्षक प्रेमचन्द मीणा ने बताया कि एसीबी बारां इकाई की टीम ने पिछले 15 दिनों में ट्रेप की यह दूसरी कार्रवाई की है। सोमवार को नायब तहसीलदार गोचर को पकड़ा तथा इससे पहले 9 अक्टूबर को शाहाबाद तहसील कार्यालय के कनिष्ठ सहायक हेमराज को 1500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। जिले में इस वर्ष उक्त दो कार्रवाई समेत अब तक ट्रेप की पांच कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा दो प्रकरण आय से अधिक सम्पत्ती के आरोप में भी दर्ज किए गए है। फिलहाल इसमें जांच चल रही है।

कार्ड बांटने के कारण एक दिन टली कार्रवाई…

सूत्रों ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार के घर पर इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही है। उसके पुत्र की शादी आगामी 11 नवम्बर को होना है। कार्ड छप गए है तथा रिश्तेदारों में कार्ड बांटना भी शुरू कर दिया गया है। एसीबी की ओर से रविवार को ही आरोपी को धर दबोचने की योजना तैयार की थी, लेकिन वह रविवार को बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इससे एसीबी को बैरंग लौटना पड़ा तथा सुबह घर से निकलने से पहले ट्रेप करने का प्लान बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000