मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका

मिल्कीपुर सीट पर चुनाव कब होने हैं इसका रास्ता 17 अक्तूबर को खुल जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में इसकी सुनवाई होनी हैअयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका को वापस लेने की अपील बुधवार को की गई। उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ अपील पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी। चुनाव याचिका लंबित होने के कारण चुनाव आयोग ने प्रदेश में उपचुनावों में मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की थी।

2022 के विधानसभा चुनावों में सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ को 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था। चुनाव प्रक्रिया में गलत हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दाखिल की थी। याचिका लंबित होने के कारण इस सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की गई।भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में सपा नेता ने अपने दस्तावेजों में गलत जानकारी दी थी।

साथ ही उनके हलफनामे में नोटरी करने वाले अधिवक्ता को नोटरी का अधिकार ही नहीं था। इस विषयों को लेकर याचिका दायर की गई थी, लेकिन अब सपा विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे इस याचिका का औचित्य नहीं रह गया है। हमने याचिका वापस लेने की अपील की है। याचिका वापस लेने से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव का रास्ता खुल जाएगा। चुनाव आयोग से अनुरोध करूंगा कि बाकी 9 सीटों के साथ ही मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव कराए जाएं। भाजपा नेता के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी राम मूरत ने भी सपा नेता के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उन्होंने भी याचिका वापस लेने की अपील की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000