करवाचौथ पर चांद का इंतजार कर रहा था पति, तभी अचानक मिला पत्नी का पत्र, पढ़ते ही हुआ बेहोश

वृंदावन। पति की लंबी उम्र के लिये सुहागनों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। सुहागन महिलाएं जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर घर इस दिन खुशी का माहौल होता है। पति-पत्नी दोनों बार-बार छत पर जाकर चांद का इंतजार करते हैं। चांद निकलते ही पति प्यार से अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसके व्रत को संपन्न करता है। इसी क्रम में आज रविवार को हर घर सुहागन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखे हुए हैं। तो वहीं यूपी के वृंदावन में एक घर ऐसा भी है जहां इस दिन एक घर में पति को उसकी पत्नी का पत्र मिला जिसे पढ़ते ही उसे चक्कर आ गए।

आइए जानते हैं पूरा मामला…

यूपी में जहां कुछ देर में हर शहर में चांद निकलने की लोग खुशी मना रहे हैं, तो वहीं मथुरा-वृंदावन के एक घर में ग्रह क्लेश के चलते पत्नी नाराज होकर चली गई। जिसके बाद जब पति घर आया तो उसे एक पत्र मिला। वह पत्र उसकी पत्नी का था जिसे पढ़ते ही पति भागकर उसे ढूढ़ने निकल दिया। ढूढ़ने के दौरान पीड़ित पति को पानीगांव पुल पर पत्नी की चप्पलें मिली। जिसके बाद पति ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताते हुए पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। पति की शिकायत पर पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार, काशीराम कालौनी निवासी एक परिवार के लिए करवा चौथ का पर्व इस कदर गमगीन हो गया कि ग्रह क्लेश के चलते निशा पत्नी प्रदीप अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से नाराज होकर कही निकल गई। पत्नी के नाराज होने का पत्र जब पति प्रदीप को मिला तो उसने इधर-उधर तलाश शुरू की, लेकिन जब पानीगांव पुल पर महिला की चप्पलें  मिली, तो पति के हाथ पैर फूल गए। जिसकी सूचना पति प्रदीप द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुट गई है। अभी तक महिला का कुछ पता नहीं लग सका। इधर बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000