दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार उत्तरप्रदेशमथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा; कार सवार तीन युवकों की हुई मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल By Khulasa India News Desk Last updated Oct 21, 2024 303 मथुरा। जिले में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार के अन्य वाहन से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे राया क्षेत्र की है जब जब कार वाराणसी से दिल्ली जा रही थी। बिसेन ने बताया कि संदेह है कि संभवत: कार चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण यह टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी पंकज वर्मा, बिहार के दरभंगा जिले के निवासी भावेश यादव और बिहार के सारण जिले के निवासी रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना 303 Share