भीषण सड़क हादसा; पिकअप खाई में गिरी, ड्राइवर समेत तीन की मौत, कई छात्र हुए घायल

श्रीनगर। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 22 अक्टूबर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। थलीसैंण इलाके में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों के मरने की सूचना है। इस अलावा चार स्कूली बच्चे भी इस हादसे में घायल हो गए।

थलीसैंण थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया और खाई में गिरे सभी लोगों को ऊपर सड़क पर लाया गया, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया।

थलीसैंण थाना प्रभारी सुनील पंवार के मुताबिक डॉक्टरों ने तीन लोगों को तो मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायल स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे का कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों का पता करने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए चारों स्कूली बच्चों ने पिकअप के ड्राइवर से लिफ्ट ली थी।

मृतकों के नाम…

1- आनंद सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष (चालक)

2- मोहन सिंह पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्ष

3- अर्जुन सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल 60वर्ष

घायलों के नाम…

1- सानू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्ष

2- अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

3- आदित्य पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्ष

4- आयुष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष (रामनगर रेफर)

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000