उत्तरप्रदेशअपराधमेरठ होटल में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था कसीनो, मालिक समेत आठ लोग गिरफ़्तार By Khulasa India News Desk Last updated Oct 23, 2024 306 मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के नौचन्दी क्षेत्र में एक होटल में अवैध रूप से कसीनो संचालित करने के आरोप में पुलिस ने होटल मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक होटल में प्रवेश शुल्क के तौर पर मोटी रकम लेकर कसीनो में जुआ खेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सूचना सही पायी गयी। सिंह ने बताया कि इस मामले में होटल मालिक और संचालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। samachar 306 Share