महंत ने मंदिर में दिव्यांग छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, फरार हुआ आरोपी

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुकवासा गांव स्थित भाटी सरकार हनुमान मंदिर के महंत रामकिशोर दास पर 11वीं कक्षा की दिव्यांग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह मामला तब सामने आया, जब छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो फरार है। आरोपी रामकिशोर दास ने मंदिर परिसर में छात्रा से दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके पिता को मार डालेगा।

गर्भवती होने से खुलासा

घटना का खुलासा जुलाई 2024 में हुआ जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत के बाद अशोकनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा गर्भवती है। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की, तो छात्रा ने बताया कि दिसंबर 2023 में महंत रामकिशोर दास ने उसके साथ मंदिर परिसर में दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अक्टूबर 2024 में मामला दर्ज किया, लेकिन तब तक आरोपी मंदिर से गायब हो चुका था।

जांच में पता चला कि महंत रामकिशोर दास का असली नाम बृजेश शर्मा है, जिसने खुद को सीआरपीएफ जवान बताकर मथुरा में एक युवती से 2019 में शादी की थी। शादी के बाद वह ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा। कुछ महीनों बाद जब वह नौकरी पर नहीं गया, तो ससुराल वालों को शक हुआ और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर फरार हो गया।

दरबार लगाकर बीमारियां ठीक करने करता था दावा

रामकिशोर दास ने 2019 में लुकवासा के भाटी सरकार हनुमान मंदिर में दरबार लगाना शुरू किया था, जहां हर मंगलवार को वह झाड़-फूंक के जरिए बीमारियां ठीक करने का दावा करता था। धीरे-धीरे उसकी प्रसिद्धि बढ़ने लगी और बड़े अफसर और नेता भी उसके दरबार में आने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा ने दावा किया था कि उसने ऑस्ट्रेलिया से पीएचडी की है और पांच मंगलवार मंदिर आने पर वह लोगों की शराब छुड़ाने का इलाज करता था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि रामकिशोर ने फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए थे, और जिस मोबाइल सिम का वह इस्तेमाल कर रहा था, वह किसी और के नाम पर था। चढ़ावे के पैसों को वह एक ग्रामीण के खाते में जमा करवाकर नकद ले लेता था।

सामाजिक संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग

इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, ओबीसी महासभा और भीम आर्मी समेत कई संगठनों ने महंत की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस मामले में देरी कर रही है और आरोपी अब तक फरार है।

पुलिस की चार राज्यों में छापेमारी

शिवपुरी पुलिस ने रामकिशोर दास की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों – मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान शुरू किया है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000