फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के बरेली में फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में लिया। वहीं, बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की तेज रफ्तार कार की चपेट में चार साल की बच्ची आ गई, जिससे मासूम की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी कार की चपेट में आ गई। बच्ची की मौत की खबर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तुरंत ही यूट्यूबर जावेद को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। फिर थाने में पहुंचकर बच्ची के परिजनों ने जमकर हंगामा किय। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया है।

साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यूट्यूब पर जावेद के 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। वह बरेली में एक चर्चित यूट्यूब पर है। फिलहाल बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम बचा हुआ है। बच्ची की मां का रो-रोकर होता है बुरा हाल है।मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के हजियापुर का है। यहां रहने वाले चर्चित यूट्यूबर जावेद की कार से मोहल्ले में ही रहने वाली चार साल की बच्ची इनाया की कुचलकर मौत हो गई। मौत के बाद बच्ची के परिवार और मोहल्ले के लोगों ने यूट्यूबर की कार को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। इतना ही नहीं, बारादरी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग की। उसके बाद पुलिस ने जावेद को हिरासत में ले लिया।

ड्राइवर चला रहा था कार

आरोप है कि जावेद अपनी कार से घर की ओर जा रहा था। कार ड्राइवर अरबाज चला रहा था और जावेद बगल की सीट पर बैठा था। मॉडल टाउन चौकी से हजियापुर चुंगी की ओर बढ़ते ही बच्चों के साथ खेल रही चार साल की बच्ची इनाया को जावेद की कार ने कुचल दिया। स्थिति यह थी कि कार की जिस साइड में बच्ची दबी वहां से खून का फव्वारा बह निकला जो कार के अंदर तक आ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही दौड़कर कार को रोक लिया। पुलिस ने बच्ची की सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी दर्ज हुआ केस

कुछ दिन पहले भी यूट्यूबर जावेद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम सत्येंद्र कुमार ने बताया- बच्ची के परिवार की तहरीर पर यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000