खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर अब मिली ये सजा

मध्य प्रदेश के गुना में कोर्ट ने एक महिला को उम्र कैद की सजा सुनाई है। महिला पर सौतेले बेटे की हत्या का आरोप था। मामला साल- 2022 का है। जब महिला ने बेटे की हत्या की तो खुद भी जहर पी लिया था। लेकिन महिला की जान बच गई। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। कई पेशियों के बाद अब कोर्ट ने महिला को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया है।

दरअसल, घटना फतेहगढ़ इलाके की है। पूरा मामला साल- 2022 का है। अंबाराम चक्क में रहने वाले सुखराम भील की पहली पत्नी साल- 2020 में उसे छोड़कर चली गई थी। उनके दो बच्चे हैं। कुछ दिन बाद सुखराम ने पहली पत्नी की बुआ सविता से शादी कर ली थी। सुखलाल के बच्चे भी उसी के साथ रहते हैं।

दो दिन पहले ही सुखराम अपनी बेटी को लेकर रतलाम किसी शादी में शामिल होने के लिए गया था, घर पर उसकी पत्नी और बेटा ही थे। वहीं, उसके माता-पिता खेत पर बने घर में थे। 28 दिसंबर को फतेहगढ़ पुलिस को अंबाराम चक्क में एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटे अभिषेक का शव उसके घर के अंदर खटिया पर पड़ा मिला।

कमरे में ही दूसरी खटिया के पास ही अभिषेक की सौतेली मां सविता बाई अचेत अवस्था में पड़ी थी। शव के पास में सफेद रंग के मोबाइल चार्जर की डेटा केबल पड़ी थी। शव के बाएं तरफ एक टूटी हूई माला, जिसमें काले तथा गोल्डन रंग के गुरिया लगे थे। वहीं, अभिषेक के बांए हाथ के पास कान में पहनने वाली झूमकी पड़ी मिली। जांच में केबल पर बच्चे के गले की खाल के छोटे टुकड़े मिले। पुलिस को यह समझते देर न लगा कि मामला हत्या का है।

बच्चों से नफरत करती थी, सविता

सौतेली मां सविता बाई को इलाज के बाद जब होश आया तो पुलिस ने सविता बाई से पूंछतांछ किया और सविता बाई पर पुलिस को पहले से शक हो रहा था कि अभिषेक की हत्या उसने ही की है। उन्होंने जब सख्ती से पूछताछ की तो सविता ने गुनाह कबूल लिया। पता चला कि सविता अपने सौतेले बच्चों को पसंद नहीं करती थी। बेटे अभिषेक से तो उसे कुछ ज्यादा ही नफरत थी।

घटना के रोज रात को घर पर अभिषेक और उसकी सौतेली मां सविता बाई ही थे। सुबह करीब 8 बजे नरेश भील ने अभिषेक को जगाने के लिए आवाज लगाई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। दरवाजा तोड़कर जब परिवार वाले अंदर घुसे तो वहां अभिषेक की लाश मिली और अचेत अवस्था में सविता भी पड़ी मिली।

अदालत में 19 महीने तक चला मामला

19 महीने तक कोर्ट में यह केस चलता रहा। अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश सूर्यवंशी ने अब सविता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही महिला पर जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में फैसला षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश सूर्यवंशी ने सुनाया। वहीं, शासन की ओर से पैरवी ADPO केजी राठौर ने की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000