रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मोबाइल से रील बनाते समय ऑटो चालक का सिर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उझानी के सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार से कोहराम मच गया। मूलरूप से जनपद कन्नौज जिले के गांव गुरसहायगज निवासी घनश्याम (21) पुत्र रतन सिंह तीन वर्षों से उझानी थाना क्षेत्र के गांव जोरापारवाला निवासी अपने मौसा राजवीर के घर रहकर ऑटो चलाने का काम करता था। उसके ऑटो को गांव के ही कुछ युवाओं ने उझानी में चल रही रामलीला देखने के लिए बुक किया था। घनश्याम चार युवकों को ऑटो में बैठाकर सोमवार की रात लगभग 10 बजे उझानी के लिए चल दिया। इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक रखने वाला ऑटो चालक घनश्याम जैसे ही मथुरा-बरेली हाईवे पर पहुंचा, तो उसने मोबाइल फोन से रील बनानी शुरू कर दी।

चलते ऑटो में बना रहा था रील

ऑटो में सवार युवकों ने बताया कि घनश्याम ने एक हाथ में फोन पकड़कर रील बनाने के लिए अपना सिर चलते ऑटो से बाहर निकाल लिया। जैसे ही वह हाईवे पर गांव अब्दुल्लागंज के पास पहुंचा तो उसका सिर हाईवे किनारे लगे बिजली से खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार अन्य युवक उसे उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना पर उसके मौसा व अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि युवक चलते हुए ऑटो रील बना रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000