उत्तरप्रदेशबहराइच ट्रक की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, जेल रोड मार्ग हुआ हादसा By Pratibha Rajdar On Oct 28, 2024 551 बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के जेल रोड पर शनिवार रात को बाइक सवार भाजपा नेता को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो हो गई। कोतवाली देहात के शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव (28) पुत्र संजय श्रीवास्तव जिला कार्यालय मंत्री भाजपा थे। शनिवार रात नौ बजे बाइक से उत्कर्ष शहर के लिए निकले। कोतवाली देहात क्षेत्र के ही जेल रोड के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विस संयोजक निशंक त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समाचार 551 Share