कंटीले तारों में दौड़ रहा था 440 वोल्ट का करंट, खेत में धान कटाई के लिए गई किशोरी की हुई मौत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव लौलेहरा के उजरौटी मौजा निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी खेत के किनारे लगे कटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गई। उसे परिवार के लोग सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, किशोरी की मौत के परिवार में मातम पसर गया है।

थाना क्षेत्र के गांव लौलेहरा के उजरौटी मौजा निवासी सुखदेव बिन्द की 17 वर्षीय पुत्री सविता बिन्द सुबह अपने खेत पर धान काटने गई थी। उसके खेत के पास ही रामायन बिन्द का खेत था। छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर कटीले तार लगवा दिए थे। इसी खेत के पास खेत स्वामी रामायन बिन्द का प्राइवेट नलकूप भी है। उसके बिजली के खंभे के स्टे वायर में करंट दौड़ रहा था।

किसान ने यह स्टे वायर कटीले तारों से जोड़ रखा था। सविता पड़ोस स्थित अपने खेत में धान की कटाई के लिए गई थी। इसी बीच वह कटीले तारों की चपेट में आ गई, जिससे उसे करंट लग गया और वह छटपटाने लगी। चीख-पुकार पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उसे किसी तरह तार से छुड़ाया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सातवीं की थी छात्रा…

सविता रमाशंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7 की होनहार छात्रा थी। किशोरी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सविता पांच बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। परिजनों की सूचना पर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र सिंह, अवध नारायण उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमाटम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कृषक को आरोपी बनाया है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीओ, भीमापार उपकेंद्र प्रदीप कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर फार्मर(कृषक) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000